सूरज की तपिश से झुलसने लगा बदन, पारा पहुंचा 41
Fatehpur News - फतेहपुर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। रविवार को तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोग घरों में कैद हो गए। बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढककर चलने को विवश हैं। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की है।

फतेहपुर। भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। रविवार सुबह 10 से लेकर दोपहर तीन बजे तक आसमान से आग बरसती रही, जबकि अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्म पछुआ हवाओं और तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया, वहीं बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढककर चलने को विवश दिखे। भीषण गर्मी के चलते राहगीर छांव की तलाश में भटकते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में भी ऐसे ही हालात बने रहने की आशंका जताई है। उधर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज कर दी है ताकि बच्चों को दोपहर की तपिश से बचाया जा सके।
सुबह धूप निकलने के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। 11 बजे के बाद गर्म हवाओं ने लोगों को घर के अंदर ही कैद करने को विवश कर दिया। तपिश का आलम यह रहा कि सुबह नौ बजे के बाद घर से निकलने वाले सिर व चेहरे को पूरी तरह गमछा-तौलिया से ढ़के हुए थे। 11 बजे के बाद तो आवश्यक कार्य पड़ने पर ही कोई घर से निकलना चाह रहा था। अधिकतम तापमान 40.9 तथा न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिनों तक रहेगा।गर्मी में स्कूलों का समय परिवर्तन की मांगभीषण गर्मी और तेज धूप के कारण अभिभावकों ने स्कूलों के समय में परिवतर्न की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि सुबह स्कूल जाते समय तो ठीक लेकिन दोपहर में छुटटी होने के बाद खासकर छोटे बच्चों को गर्मी में झुलसना पड़ता है। बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए स्कूल समय में परिवर्तन किया जाना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन