मुंगेर: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त
मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट बिहार के मुंगेर जिले में आज भीषण

मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट बिहार के मुंगेर जिले में आज भीषण गर्मी और लू ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते शहर का अधिकतम तापमान 37°C से 39°C के बीच दर्ज किया गया, लेकिन तीखी धूप के कारण यह 41°C जैसी गर्मी का अहसास कराछात्राएं और महिलाएं सिर पर छाता लगाकर और चेहरे को दुपट्टे से ढंककर ही बाहर निकल रही हैपुरुष गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए सिर पर 'तौलिया' या 'गमछा' बांधकर अपनी ड्यूटी और जरूरी कामों को निपटाते नजर आ रहे हैं।दोपहर
12 बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई है। लोग केवल बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर कदम रख रहे हैं।भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और जितना संभव हो नींबू पानी, बेल का शरबत और मौसमी फलों का सेवन करें। मुंगेर से जुड़ी अन्य खबरों और अपडेट्स के लिए बने रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन