धूप से बेहाल बोकारो, पारा 40 पार, अगले दो दिन और बढ़ेगी गर्मी
बोकारो में शनिवार को तेज धूप और भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह 9 बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया और दोपहर में यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग गर्मी से बचने के लिए छाता और पानी लेकर बाहर निकले। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है।

बोकारो। शनिवार को बोकारो में तेज धूप व भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह 9 बजे ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर और तेज हो गया। दोपहर तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता, गमछा व पानी की बोतल के सहारे घरों से बाहर निकले। बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय सन्नाटा सा माहौल देखने को मिला। खासकर महिलाओं को छाता लेकर निकलते देखा गया, जबकि दिहाड़ी मजदूरों व राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की व बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शाम 6 बजे के बाद भी तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। रात में भी उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी रही। इधर, भीषण गर्मी के बावजूद अधिकांश स्कूलों के समय में बदलाव नहीं किया गया है, जिससे बच्चों को तेज धूप में स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल समय में बदलाव करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन