पारा 40 डिग्री पार, तेज धूप से लोग बेहाल
Balrampur News - बलरामपुर में पिछले तीन दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को पारा 40 डिग्री पार कर गया, जिससे लोग बेहाल हैं। तेज धूप के चलते सड़कें सूनी हो गईं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग गर्मी में केवल आवश्यकता पड़ने पर बाहर निकलें और धूप से बचने वाले कपड़े पहनें।

बलरामपुर, संवाददाता। बीते तीन दिनों से जिले में पारा फिर तेजी से चढ़ रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को दोपहर में 40 डिग्री पारा पार हो गया। ऐसे में झुलसाती धूप से सड़कें दोपहर में सूनी हो गईं। लोग गर्मी से बेहाल दिखे। घर से बाहर निकले तो धूप से चेहरे को बचाने के लिए बाइक सवारों ने गमछा भी लपेट लिया। तेज गर्मी में खुद को तरोताजा रखने के लिए लोग गन्ने का जूस पीते दिखे। अप्रैल में ही जून की गर्मी का एहसास होने लेगा है। तेज धूप व लू ने मुसीबत बढ़ा दी है।
विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी में जरुरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले, लेकिन खुद को धूप से बचाने वाले कपड़े पहनें। रविवार की सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तपिश और तापमान में लगातार वृद्धि होती गई। दोपहर होते-होते तो घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। शहर के मुख्य बाजार जैसे वीर विनय चौराहा, चौक बाजार, भगवतीगंज, नहर बालागंज, पहलवारा, बहराइच रोड, तहसील व तुलसीपुर रोड क्षेत्र में दोपहर के समय सड़कें पूरी तरह से सूनी रहीं। चिलचिलाती गर्मी में जो लोग किसी मजबूरीवश बाहर निकले, वो पूरे शरीर को कपड़ों से ढंके रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन