भीषण गर्मी का कहर, डायरिया से जूझ रहे मासूम
Fatehpur News - फतेहपुर में भीषण गर्मी के कारण बच्चों में डायरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड डायरिया पीड़ितों से भरने की कगार पर है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी, दूषित पानी और बाहर के खाने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

फतेहपुर, संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। डायरिया के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड डायरिया पीड़ित मासूमों से भरने की कगार पर आ चुका है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डाक्टरों के मुताबिक तेज गर्मी, दूषित पानी और बाहर का खानपान इस बीमारी की वजह हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या अधिक है, जहां साफ पेयजल की समस्या बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार बच्चों को अचानक उल्टी-दस्त, बुखार और कमजोरी की शिकायत हो रही है। कई बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती करना पड़ रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड में बेड की कमी कभी भी सामने आ सकती है, जिससे आने वाले समय में मरीजों को अस्थायी व्यवस्था में इलाज देना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने और ओआरएस का नियमित सेवन कराने की सलाह दी है। समय पर इलाज से ही गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। बाल रोग विशेषज्ञ का कहना है कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।आंकड़े...20-25 डायरिया से पीड़ित बच्चे ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे5-6 इमरजेंसी में आने वाले गंभीर केस पहुंच रहे30 बेड की क्षमता है चिल्ड्रन वार्ड की19 बच्चे मौजूदा समय में वार्ड में हैं भर्ती75 बच्चे एक सप्ताह में हो चुके हैं भर्तीकोट-गर्मी बढ़ने के साथ डायरिया के केस तेजी से बढ़े हैं। अधिकतर बच्चे डिहाइड्रेशन की स्थिति में आ रहे हैं। अभिभावक बच्चों को उबला या फिल्टर पानी पिलाएं और बाहर का खाना बिल्कुल न दें।-डॉ.चन्द्रा, बाल रोग विशेषज्ञ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन