Severe Heat Leads to Rise in Viral Diseases and Diarrhea Cases in District Hospital पारा 42 डिग्री पहुंचते ही बढ़ने लगे डायरिया के रोगी, Agra Hindi News - Hindustan
More

पारा 42 डिग्री पहुंचते ही बढ़ने लगे डायरिया के रोगी

Agra News - जनपद में भीषण गर्मी के कारण लोग वायरल रोगों का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को 61 डायरिया के मरीजों का उपचार हुआ, जबकि बुखार से 303 रोगी आए। चिकित्सकों ने गर्मी से बचने के उपायों की सलाह दी है।

Tue, 21 April 2026 12:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
पारा 42 डिग्री पहुंचते ही बढ़ने लगे डायरिया के रोगी

जनपद में भीषण गर्मी के चलते लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में भी बुखार, सांस के साथ ही डायरिया के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को डायरिया से पीड़ित 61 रोगी उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 1549 रोगियों का उपचार कर दवाएं दी हैं। इनमें डायरिया से पीड़ित 61 रोगी भी शामिल हैं। गत शनिवार को डायरिया से पीड़ित 38 रोगी उपचार के लिए आए थे। जबकि सोमवार डायरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या 61 हो गई है। बुखार से पीड़ित 303 रोगी भी उपचार के लिए आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोगुना हुए डायरिया, डीहाइड्रेशन के मरीज, इमरजेंसी से वार्ड तक फुल

इनमें से 12 वर्ष से कम उम्र के रोगी 135 हैं। बुखार से पीड़ित सभी रोगियों के रक्त की जांच कराई गई है। जिला अस्पताल में सांस रोग से पीड़ित 222 रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार किया है। चिकित्सक जिला अस्पताल में रोगियों व तीमारदारों को तेज धूप से बचाव की सलाह दे रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए घर से निकलने पर बदन को ढकने व शीतल पेय का सेवन करने की सलाह भी दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी का असर ढा रहा मासूमों पर कहर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी की मार से बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप, 12 भर्ती

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।