Rising Heat Causes Surge in Diarrhea and Dehydration Cases in Amroha Hospitals दोगुना हुए डायरिया, डीहाइड्रेशन के मरीज, इमरजेंसी से वार्ड तक फुल, Amroha Hindi News - Hindustan
More

दोगुना हुए डायरिया, डीहाइड्रेशन के मरीज, इमरजेंसी से वार्ड तक फुल

Amroha News - अमरोहा में गर्मी के कारण अस्पतालों में डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 100 से अधिक मरीज पहुंचे। लोग लू और गर्मी के कारण उल्टी, दस्त जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सावधानियों के तौर पर पानी पीने और ताजे फल खाने की सलाह दी गई है।

Tue, 21 April 2026 12:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share
दोगुना हुए डायरिया, डीहाइड्रेशन के मरीज, इमरजेंसी से वार्ड तक फुल

अमरोहा, संवाददाता। मौसम में बढ़ती बेतहाशा गर्मी के बीच अस्पतालों में गैस, एसिडिटी, लूज मोशन और डायरिया के मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है। शरीर में पानी की कमी से डीहाइड्रेशन के बाद मरीजों की हालत बिगड़ने पर लोग अस्पताल लेकर पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में डायरिया और डीहाइड्रेशन के 100 से ज्यादा मरीज पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी से वार्ड तक फुल हो गए हैं।भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से वार्ड तक मरीजों से भरे पड़े हैं। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में कुल 1654 मरीजों के पर्च बने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी का असर ढा रहा मासूमों पर कहर

इनमें 100 से भी ज्यादा डायरिया और डीहाइड्रेशन के मरीजों की आमद दर्ज की गई। उधर, शहर सीएचसी की ओपीडी में भी सोमवार को डायरिया और डीहाइड्रेशन के मरीजों की खासी भीड़ नजर आई। सीएचसी में रोजाना चार से पांच गंभीर हालीत के मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसमें धूप में काम करने वाले लोग ज्यादा हैं। तेज धूप और गर्मी में स्कूल खुले हुए हैं। शादी-समारोह में लोग तला-भुना खा रहे हैं। इससे भी उल्टी, दस्त और पेट की तमाम समस्याओं के मामले बढ़ रहे हैं। इस दौरान पर्याप्त पानी न पीने से भी लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं।ये बरतें सावधानी :-सुबह दस से शाम चार बजे तक खुले आसमान के नीचे जाने से बचें।-बच्चों को सुबह-शाम घर से बाहर न जाने दें।-खुश्की महसूस होने पर ओआरएस का घोल बनाकर पिएं।-तरबूज, खरबूज, संतरा, मौसमी, अंगूर आदि खाएं।-भोजन के साथ सलाद जरूर लें, और तले-भुने चिकनाईयुक्त भोजन से परहेज करें।-सुबह में खाली पेट घर से बाहर न जाएं, और थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।मौसम में पड़ी रही भीषण गर्मी के बीच लोग खानपान और रहन-सहन संबंधी लापरवाही बरत रहे हैं। इससे उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, गैस, एसिडीटी और शरीर में पानी की कमी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।डॉ.मोहम्मद इदरीस, मेडिकल ऑफिसर शहर सीएचसी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा 42 के पार, गर्म हवा ने सबको किया बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी की मार से बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप, 12 भर्ती

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।