Heat Stroke Risk Soars as Temperatures Rise Hospitals on Alert लू-डायरिया के इलाज के लिए 70 बेड तैयार, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

लू-डायरिया के इलाज के लिए 70 बेड तैयार

Kanpur News - सूरज की गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में लू और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 70 बेड तैयार किए हैं, विशेषकर बच्चों के लिए। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की अतिरिक्त टीम तैनात है, और राहत के लिए एसी और कूलर की व्यवस्था की गई है।

Wed, 22 April 2026 01:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
लू-डायरिया के इलाज के लिए 70 बेड तैयार

सूरज की बढ़ती तपिश से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में लू और डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिसके लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मरीजों के लिए 70 बेड भी तैयार कर लिये गए हैं। हीट स्ट्रोक के ज्यादा मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से शहर के सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सतर्कता के तौर पर एलएलआर अस्पताल में बच्चों के लिए 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। जहां पर लू और डायरिया की चपेट में आए बच्चों का इलाज किया जाएगा। इसी प्रकार उर्सला 30 और कांशीराम चिकित्सालय में 20 बेड गर्मी की चपेट में आए मरीजों के लिए सुरक्षित किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट वेव, डायरिया के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 20 बेड बढ़ाए

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की अतिरिक्त टीम के साथ जरूरी दवाएं 24 घंटे मौजूद हैं। इन वार्डों में राहत के लिए एसी और कूलर की व्यवस्था की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू पीड़ितों के बचाव के लिए सभी अस्पताल में कर दी गई डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था : सिविल सर्जन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।