गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
Ambedkar-nagar News - तपिश के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार को 850 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया, जिनमें पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार से ग्रसित मरीज शामिल हैं। डॉक्टरों ने गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

तपिश का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल समेत अन्य सीएचसी व पीएचसी पर मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में 850 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें पेट से संबंधित मरीजों की संख्या भी ठीक ठाक रही। किसी को पेट दर्द तो किसी को उल्टी व दस्त की समस्या रही। बुखार से जुड़े मरीज भी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में हालांकि दवाओं की उपलब्धता पूरी रही। दवा काउंटर पर मरीजों की संख्या ज्यादा होने से लोगों को इंतजार करने को विवश होना पड़ा।
वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ मनोज शुक्ला कहते हैं कि गर्मी में कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐेसे में सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि लू से बचने के लिए बाहर जरूरी काम पड़ने पर ही निकलें। चेहरे व सिर को गमछे से ढंक लें। फास्ट फूड का सेवन बिल्कुल न करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन