नया भारत है, मुंहतोड़ जवाब देता है: प्रभारी मंत्री अजीत पाल
Fatehpur News - फतेहपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री अजीत पाल सिंह ने उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार के लिए कई योजनाएँ चलाई गई हैं। विकास परियोजनाओं और डिजिटल सेवाओं से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।

फतेहपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
सरकार की नीतियाँ
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज देशभर में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही आतंकवाद, घुसपैठ सहित हर मोर्चे पर मुंह तोड़ जवाब देता है, यह नया भारत है।
किसानों के लिए योजनाएँ
उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मील का पत्थर साबित हुई है। इसके साथ ही फसल बीमा, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर किसानों को लाभ पहुंचाया गया है।
महिलाओं के सशक्तिकरण
उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उज्ज्वला योजना, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे नए अवसर सृजित हुए हैं।
बुनियादी ढांचे में सुधार
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। गांवों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी, बेहतर सड़क नेटवर्क और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से आम नागरिकों को सुविधा मिली है। वहीं भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है। फतेहपुर में भी विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, डीएम, एसपी, सीडीओ के अलावा भाजपा नेता प्रवीण सिंह, प्रसून तिवारी आदि मौजूद रहे।
लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र
फतेहपुर। तेलियानी ब्लाक परिसर में रविवार को आयोजित जन कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं गोष्ठी का शुभारंभ प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत पाल सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषाहार भी वितरित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन