Historic 12 Years of India Under Modi Development Governance and Welfare Achievements खगड़िया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

खगड़िया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12

Sun, 14 June 2026 05:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
खगड़िया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह बातें रविवार को परिसदन में मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र ने कही। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्ष केवल एक सरकार के कार्यकाल का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास, आकांक्षाओं और नए भारत के निर्माण की सफल यात्रा का प्रतीक है।मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों परिवारों को पक्का आवास मिला, उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई, जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया तथा आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान किया। किसानों के कल्याण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने ल रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की आधारभूत संरचना में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे, रेलवे नेटवर्क, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और बंदरगाहों का तेजी से विस्तार हुआ है। डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनी है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। बिहार में केंद्र सरकार द्वारा संचालित एवं सहयोग प्राप्त प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पटना मेट्रो परियोजना, भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, गंगा नदी पर नए पुलों का निर्माण, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, नमामि गंगे कार्यक्रम, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से राज्य के करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके अतिरिक्त बिहार में मेडिकल कॉलेजों, आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विस्तार से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं विकसित हुई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसे वैश्विक संकट के दौरान भारत ने सेवा, संवेदनशीलता और आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया तथा भारत ने वैक्सीन निर्माण और वितरण के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, आत्मनिर्भर भारत अभियान, रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण, बढ़ता वैश्विक निवेश और मजबूत विदेशी संबंध भारत की नई पहचान बने हैं। विकसित भारत-2047 का संकल्प देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का रोडमैप है और सरकार एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जो आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से समरस, तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर तथा वैश्विक स्तर पर अग्रणी हो। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवा सशक्तिकरण तथा आधारभूत संरचना विकास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामानुज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, नंदू शाह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जिला मंत्री धर्मवीर जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता मनीष चौधरी, प्रो. अरविंद सिंह, उदय भास्कर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू पासवान, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, शुभंकर शुभम, नीतीश पटेल, अवनीश कुमार, रोमित राज, राजीव धमाका, रंजीत कुमार उर्फ सोनू चौरसिया, कुंदन निषाद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रताप रवि सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. पुनिता सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री अभिजीत निगम, मंडल महामंत्री धीरेंद्र पासवान, कुंदन चौहान एवं कंचन शाह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के प्रतीक: प्रभारी मंत्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।