तेल के दाम बढ़ने का असर: लंबी दूरी के ट्रक खड़े, माल ढुलाई प्रभावित
तेल के दामों में बढ़ोतरी का असर अब स्पष्ट नजर आने लगा है। लंबी दूरी के ट्रक सड़क किनारे खड़े हैं और माल ढुलाई में रुकावट आ रही है। डीजल की कमी के कारण व्यापारियों और चालक दल को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जियों और अन्य आवश्यक सामानों की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।

तेल के दाम बढ़ने का असर: लंबी दूरी के ट्रक खड़े, माल ढुलाई प्रभावित : सीमावर्ती इलाकों में बसों का परिचालन घटा, यात्रियों की बढ़ी परेशानी : पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई जगह लगाया गया‘नो स्टॉक’ बोर्ड” फोटो कैप्शन गुठनी, एक संवाददाता। सीमा क्षेत्रों और प्रमुख हाईवे पर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक सड़कों किनारे और पेट्रोल पंपों पर खड़े नजर आ रहे हैं। वही, पर्याप्त डीजल नहीं मिलने से माल ढुलाई प्रभावित हो रही है। जिससे व्यापारियों और परिवहन कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। इनमें अधिकतर ट्रक, ट्रेलर, पिकअप कानपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गाजीपुर, लखनऊ, गोरखपुर से श्रीकरपुर चेकपोस्ट के रास्ते राज्य के कई जिलों में समान लेकर जाते हैं। जिनमें कपड़ा, साईकिल, गेहूं, चावल, दाल, सब्जी, दवाईयां, कोयला, पेट्रोलियम, समेत कई जरूरी खाद्य समान शामिल हैं।
तेल की किल्लत से लंबी दूरी के चालक परेशान
जानकारी के अनुसार कई ट्रक चालक डीजल भरवाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर सीमित मात्रा में तेल मिलने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि आवश्यक सामान लेकर जाने वाले ट्रक भी समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि डीजल संकट लंबे समय तक जारी रहा तो बाजार में सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
सब्जियों और कच्चे खाद पदार्थ पर छा सकता है संकट
डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी और कम उपलब्धता से खाद्यान्न, सब्जी, निर्माण सामग्री और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं की ढुलाई पर असर पड़ने लगा है। वहीं, चेकपोस्ट और सीमा क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई ट्रक चालक मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े कर हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन