Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsSevere Heat Wave Alert Rising Temperatures and Health Risks in Farrukhabad
मौसम की मार, चढ़ेगा पारा, हो जाएं सावधान
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में गर्मी अपने चरम पर है, 24 और 25 अप्रैल को तापमान और बढ़ने की संभावना है। अस्पतालों में बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। तेज धूप में सन बर्न और एलर्जी के मामले भी बढ़े हैं।
Wed, 22 April 2026 10:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
फर्रुखाबाद, संवाददाता। गर्मी अभी अपने जबरदस्त तेवर दिखायेगी। पारा भी इस कदर चढ़ेगा कि इसमें यदि सावधानी नहीं बरती तो मुश्किल भी हो सकती है। 24 और 25 अप्रैल को पीक पर गर्मी होने का अनुमान है। बढ़ती गर्मी में अस्पतालों में बुखार और डिहाईड्रेशन के मरीजों का दबाव भी बढ़ गया है। गर्मी से राहत तो दूर हीट बेव और तेज होगी। उमस बढ़ने से हीट वेब और ज्यादा खतरनाक हो जाएगी। वर्षों बाद अप्रैल माह की गर्मी कमाल कर रही है। अभी अप्रैल माह की विदाई भी नहीं हुयी है कि गर्मी के जो तेवर हैं वह हर किसी के लिए बेचैन भरे साबित हो रहे हैं। दिन की छोड़िए रात में भी गर्मी गजब ढा रही है। कूलर, पंखे सब कुछ जवाब दे रहे हैं। बुधवार को ही 44 डिग्री क्रास कर गया है। आने वाले दिनों में जो गर्मी के संकेत मिल रहे हैं उससे हालत और खराब हो जाएगी। यानी पारा और भी तेजी के साथ बढ़ेगा औरलोगों के लिए मुश्किल बढ़ेगी। ऐसे में यदि सावधानी नहीं बरती तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। पिछले एक सप्ताह से पारा लगातार चढ़ रहा है। 41 डिग्री से पारा चढ़कर 44 से पार पहुंच गया है। 24 और 25 अप्रैल को जो अनुमान लगाया गया है उससे यही लग रहा है कि यहां पर भी गर्मी पीक पर होगी। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है।
लोहिया अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ा
भीषण गर्मी को देखते हुये अचानक लोगों की हालत भी बिगड़ रही है। लोहिया अस्पताल में बुधवार को पहुंचे मरीजों की संख्या को देखकर यही अंदाज लगाया जा रहा है कि लोग किस कदर गर्मी से परेशान हैं। जो मरीज अस्पताल में पहुंचे उनमें सर्वाधिक बेचैनी और उल्टी दस्त से पीड़ित मरीज थे। अस्पताल में पहुंचे कई मरीजों ने बताया कि अचानक पेट में दर्द होने लगा और उल्टी दस्त होने लगी। डॉक्टरों ने भी मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी। पानी खूब पीने को कहा। साथ ही संतुलित भोजन करने की सलाह दी। डॉ.प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी में जरूरत पर ही बाहर निकलें। वरना इससे दिक्कत आ सकती है। पिछले तीन दिनों से बुखार और डिहाईड्रेशन के 40 फीसदी तक मरीज बढ़ गये हैं। ओपीडी भी करीब 710 तक पहुंच गयी है। इसके अलावा अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी फिजीशियन, स्किन और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर लंबी लाइन लग रही है।
सन बर्न और एलर्जी के केस भी बढ़े
प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इसमें सन बर्न और एलर्जी के मरीज भी अस्पताल में आ रहे हैं। तेज धूप में सन बर्न, घमौरिया और स्किन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। धूप में ज्यादा देर रहने से चेहरे और मुंह पर लाल चकत्ते पड़ रहे हैं। डॉ.ऋषीन्द्र नाथ गौड़ ने बताया कि शरीर में पानी की कमी से सोडियम और पोटेशियम का स्तर गिर रहा है। इसमें चक्कर आना, कमजोरी, मांश पेशियों में ऐंठन बढ़ती है।
गर्मी से बचने को इस तरह से रखें सावधानी
- दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर से बहर जरूरी काम होने पर ही निकलें। जरूरी हो तो सिर ढककर और छाता लेकर जाये।
- दिन भर में 5 से 6 लीटर पानी पियें। सादा पानी के साथ नीबू पानी, छाछ, शरबत और नारियल पानी लें।
- तली भुनी चीजों से बचें। खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा खायें।
- हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहने। सिंथेटिक कपड़ों से बचें।
- बाहर जा रहे हैं तो ओआरएस का घोल साथ रखें।
- बुजुर्ग और बच्चों को अकेला न छोडें हर घंटे पानी पिलायें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन