Severe Heatwave Disrupts Life in Farrukhabad Temperature Hits 41 C आसमान से बरस रही आग, जल रहा तन बदन, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
More

आसमान से बरस रही आग, जल रहा तन बदन

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है, जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। लू के थपेड़ों ने लोगों को बाहर निकलने में कठिनाई पैदा की है। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Sat, 25 April 2026 12:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share
आसमान से बरस रही आग, जल रहा तन बदन

फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि झुलसाने वाली लू ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटे जैसे हालात नजर आए और बाजारों में भी लोग नजर नहीं आए । सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक लू के थपेड़ों ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। जरूरी कामों को छोड़कर लोग घरों में ही दुबके रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेत-खलिहानों का काम प्रभावित हुआ और मजदूरों को समय से पहले काम बंद करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग, जल रहा तन बदन

लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। अब लोग सुबह जल्द और शाम ढलने के बाद ही घरों से निकल रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ काफी कम हो गई है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।डॉक्टरों की सलाहचिकित्सकों के अनुसार, इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ का सेवन करें।लू से बचाव के उपायदिन के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचेंसिर को ढककर रखें और हल्के, ढीले कपड़े पहनेंअधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ लेंबच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखेंआसमान से बरसी आग, जलने लगा तन बदनसड़कों पर सन्नाटा ,भीषण गर्मी से बदली दिनचर्यापारा 41 पार, लू के थपेड़ों ने किया बेदमफोटो 2परिचय धूप में छाता लगा कर जाते स्कूली बच्चे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 43 डिग्री के पार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चतरा में भीषण गर्मी का सितम: सुबह 10 बजते ही सन्नाटा, 42 डिग्री तक पहुंचा पारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।