Severe Heatwave in Chatra Temperatures Soar to 41 Degrees Health Advisory Issued चतरा में भीषण गर्मी का सितम: सुबह 10 बजते ही सन्नाटा, 42 डिग्री तक पहुंचा पारा, Chatra Hindi News - Hindustan
More

चतरा में भीषण गर्मी का सितम: सुबह 10 बजते ही सन्नाटा, 42 डिग्री तक पहुंचा पारा

चतरा में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को प्रभावित किया है। तापमान 41 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है। लोग केवल शाम के समय बाहर निकल रहे हैं। डॉक्टर विनय कुमार ने सावधानी बरतने की अपील की है, जैसे कि तेज धूप में बाहर न निकलना, ढके कपड़े पहनना और अधिक पानी पीना।

Sat, 25 April 2026 12:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share
चतरा में भीषण गर्मी का सितम: सुबह 10 बजते ही सन्नाटा, 42 डिग्री तक पहुंचा पारा

चतरा, प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी और लू ने लोगों के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। चतरा का पारा लगातार चढ़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह के 10 बजते ही मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग केवल शाम ढलने के बाद ही जरूरी कार्यों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को तापमान 41 डिग्री रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। भीषण गर्मी और लू के खतरों को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉ. विनय कुमार ने आम जनों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू की चपेट में रहा कैमूर, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

उन्होंने कहा कि बिना किसी अति आवश्यक कार्य के तेज धूप में बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढंकने वाले सूती कपड़े पहनें और सिर पर टोपी या गमछा जरूर रखें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें। अधिक से अधिक पानी पिएं और मौसमी फलों का सेवन करें। यदि चक्कर आना, तेज सिरदर्द या उल्टी जैसे लू के लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। गर्मी के कारण स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह 10 बजे ही पारा 42, सूनीं पड़ी सड़क और गलियां
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 43 डिग्री के पार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।