सुबह 7 से 12 बजे तक हो विद्यालयों का समय
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों का समय सुबह 7 से 12 बजे तक बदलने की मांग की गई है। शिक्षक नेता राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि कई जिलों में स्कूलों का समय पहले ही बदला जा चुका है। जिला प्रशासन से भी समय परिवर्तन की अपील की गई है।

फर्रुखाबाद, संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुये परिषदीय स्कूलों का समय परिवर्तन किए जाने की मांग की गयी है। शिक्षक नेता राजकिशोर शुक्ल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक किया जाये। क्योंकि अधिकांश स्कूलों में बिजली नहीं है। जहां कनेक्शन हैं वहां बिजली नहीं आती। शाहजहांपुर समेत कई जिलों में स्कूलों का समय बदला जा चुका है। जिला प्रशासन को अपने जनपद मे भी परिषदय विद्यालयों का समय परिवर्तित कर देना चाहिए। संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक आजफर्रुखाबाद। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक 17 अप्रैल को फतेहगढ़ के एक गेस्ट हाउस मे शाम 4 बजे होगी।
महासंघ के संयोजक भूपेश पाठक और नरेंद्र सिंह जाटव ने बताया कि इस बैठक में बाइक रैली की सफलता को लेकर समीक्षा की जाए। इसमें सभी पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन