Sonebhadra Schools Seek Time Change Amid Rising Temperatures विद्यालय का समय बदलने की मांग, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
More

विद्यालय का समय बदलने की मांग

Sonbhadra News - सोनभद्र में बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के कारण स्कूली बच्चों की परेशानियाँ बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की है। प्रस्तावित समय सुबह 7 से 11:30 बजे तक है ताकि बच्चों को लू से बचाया जा सके।

Thu, 16 April 2026 09:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share
विद्यालय का समय बदलने की मांग

सोनभद्र। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सोनभद्र के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्ताव दिया कि बच्चों को लू और निर्जलीकरण से बचाने के लिए विद्यालयों का संचालन सुबह साऐ़ सात बजे से साढे़ 11 बजे तक किया जाए। उन्होंने ज्ञापन की एक प्रति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी सौपी। इस मौके पर जिला महामंत्री इन्दू प्रकाश सिंह, संगठन मंत्री गणेश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. बृजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग तेज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना ड्यूटी में विसंगतियों पर शिक्षक संघ ने उठाई आवाज, समय परिवर्तन की मांग भी रखी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।