Uttar Pradesh Teachers Union Raises Concerns Over Census Duty Irregularities जनगणना ड्यूटी में विसंगतियों पर शिक्षक संघ ने उठाई आवाज, समय परिवर्तन की मांग भी रखी, Auraiya Hindi News - Hindustan
More

जनगणना ड्यूटी में विसंगतियों पर शिक्षक संघ ने उठाई आवाज, समय परिवर्तन की मांग भी रखी

Auraiya News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी में अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षकों की ड्यूटी उनके विद्यालय या निवास के निकट लगाने, बीमार शिक्षकों को मुक्त करने और विद्यालयों का समय बदलने की मांग की गई है।

Thu, 16 April 2026 06:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share
जनगणना ड्यूटी में विसंगतियों पर शिक्षक संघ ने उठाई आवाज, समय परिवर्तन की मांग भी रखी

फफूंद, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने में अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताते हुए अपर जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, औरैया को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मांग की है कि इन विसंगतियों को तत्काल दूर किया जाए, ताकि विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित न हो। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणक और सुपरवाइजर की ड्यूटी में भारी असंतुलन है। कई शिक्षकों को उनके विद्यालय या निवास स्थान से काफी दूर तैनाती दी गई है, जिससे उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एकल शिक्षकों के भरोसे जूनियर स्कूल, आंदोलन की राह पर शिक्षक संघ

संघ ने मांग की कि शिक्षकों की ड्यूटी उनके विद्यालय या निवास के निकट ही लगाई जाए।इसके साथ ही बीमार एवं समस्याग्रस्त शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त करने की भी मांग की गई है। संघ ने यह भी कहा कि कई विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित पूरा स्टाफ जनगणना कार्य में लगाए जाने से विद्यालय संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे शिक्षण व्यवस्था संकट में आ गई है। संघ ने सुझाव दिया कि जो शिक्षक स्वेच्छा से किसी अन्य के स्थान पर ड्यूटी करना चाहते हैं, उनके लिए ड्यूटी परिवर्तन की व्यवस्था की जाए। साथ ही जनगणना कार्य में शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा अन्य विभागीय कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संघ ने विद्यालयों का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किए जाने की भी मांग रखी है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना कार्य से बिगड़ा पढ़ाई का शेड्यूल, अभिभावक चिंतित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।