भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग तेज
खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा के प्रतिनिधि अनुप लकड़ा ने गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को 2 से 6 किलोमीटर पैदल या साइकिल से तपती धूप में घर लौटना पड़ता है, जिससे उनकी सेहत पर खतरा है। उन्होंने 11 बजे तक छुट्टी करने का सुझाव दिया।

कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा के प्रतिनिधि अनुप लकड़ा ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे के बाद ही भीषण गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में दोपहर 1 से 2 बजे के बीच छुट्टी होने से बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं 2 से 6 किलोमीटर तक पैदल या साइकिल से तपती धूप में घर लौटते हैं, जिससे उनके बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। अनुप लकड़ा ने सुझाव दिया कि विद्यालयों की छुट्टी 11 बजे तक कर दी जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित घर पहुंच सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन