Census 2027 Self-Enumeration Campaign Launched in Ballia अभियान प्रारम्भ, आप भी खुद करिए अपने मकान की गणना, Balia Hindi News - Hindustan
More

अभियान प्रारम्भ, आप भी खुद करिए अपने मकान की गणना

Balia News - बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जनगणना-2027 के पहले चरण में ‘स्व-गणना’ अभियान की शुरुआत गुरुवार

Thu, 7 May 2026 11:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share
अभियान प्रारम्भ, आप भी खुद करिए अपने मकान की गणना

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जनगणना-2027 के पहले चरण में ‘स्व-गणना’ अभियान की शुरुआत गुरुवार को हो गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आपदा विभाग के सभागार में खुद प्रक्रिया को पूरा किया तथा मातहतों व कर्मचारियों को इसके लिए प्रेरित किया। जरूरी निर्देश भी दिए। अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया की पूरी जानकारी भी दी।जिलाधिकारी ने बताया कि 21 मई तक केवल मकानों की स्व-गणना की जाएगी। इसके तहत नागरिक अब स्वयं अपने मकान की गणना ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व-गणना करने के निर्देश दिए। प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम 10 अन्य व्यक्तियों की स्व-गणना कराने के लिए प्रेरित करने को भी कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना 2027 के लिए खुला स्व-गणना पोर्टल

डीएम ने कहा कि जनगणना भारत की राष्ट्रीय गणना है और यह देश के लिए गर्व का विषय है। इसमें पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों का सही उत्तर देना हम सबकी की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। इसमें किसी प्रकार के आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ‘जनगणना 2027’ के सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, पीयूष सिंह आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 साल बाद जिले में शुरू हुई जनगणना, पहली बार डिजिटल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से शुरू हुई डिजिटल स्व-गणना, घर बैठे खुद भरें जनगणना का विवरण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।