Five headmasters and two teachers suspended in Chitrakoot, Uttar Pradesh यूपी के इस जिले में 5 प्रधानाध्यापक और 2 शिक्षक सस्पेंड, ऐक्शन से मचा हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में 5 प्रधानाध्यापक और 2 शिक्षक सस्पेंड, ऐक्शन से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में  5 प्रधानाध्यापक और 2 शिक्षक सस्पेंड कर दिए गए हैं। इन सभी को दूसरे स्कूलों में संबद्ध कर खंड शिक्षाधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

Tue, 14 April 2026 10:24 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में 5 प्रधानाध्यापक और 2 शिक्षक सस्पेंड, ऐक्शन से मचा हड़कंप

UP News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में स्कूल संचालन में मनमानी और आदेशों की अवहेलना पर मंगलवार को पांच प्रधानाध्यापक और दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। इन सभी को दूसरे स्कूलों में संबद्ध कर खंड शिक्षाधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया गया है। सस्पेंड किए गए प्रधानाध्यापकों में से कुछ को समायोजन प्रक्रिया के दौरान दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित करने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन अभी तक यह सभी कार्यमुक्त नहीं हुए थे। ऐक्शन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि नौ और 10 अप्रैल को उन्होंने करीब 12 परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इसमें कई स्कूलों में गड़बड़ियां मिलीं। कंपोजिट विद्यालय कल्लूराम का पुरवा क्षेत्र मऊ में अनुपस्थित मिले परिचारक करुणा शंकर का पत्र व्यवहार रजिस्टर में दर्ज नहीं था। 119 में से सिर्फ 13 बच्चे उपस्थित मिले, जबकि एमडीएम रजिस्टर में बच्चों की संख्या बढ़ाकर अंकित की गई थी। इस लापरवाही और मनमानी पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार को निलंबित कर उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्रवार संबद्ध किया। कुछ इसी तरह कंपोजिट विद्यालय पहाड़ी भाग दो में भी एमडीएम रजिस्टर में बच्चों की संख्या बढ़ाकर दर्ज की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल, नायब तहसीलदार और पुलिस की गाड़ियां फूंकी
ये भी पढ़ें:आंबेडकर, रविदास व वाल्मीकि की प्रतिमाओं का भी सौंदर्यीकरण होगा, योगी का ऐलान
ये भी पढ़ें:नोएडा बवाल: योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई, कमेटी की सिफारिश पर बड़ा फैसला

इसपर सहायक अध्यापक रमेशचंद्र सिंह को निलंबित कर कंपोजिट विद्यालय सरधुवा में संबद्ध किया गया। इनके अलावा दीपिका द्विवेदी प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सुरौंधा, सुशील पांडेय प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मटियारा का पुरवा, नवल किशोर प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बामनपुर, सरिता देवी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर व नंदकिशोर सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीवा को भी निलंबित कर दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।