Everyone here is an animal let them die Former MP Anil Warsi lashed out at the SP यहां सब जानवर हैं, मरने दो... ट्रक ड्राइवर की सुसाइड पर भड़के पूर्व सांसद अनिल वारसी, एसपी को भी लपेटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यहां सब जानवर हैं, मरने दो... ट्रक ड्राइवर की सुसाइड पर भड़के पूर्व सांसद अनिल वारसी, एसपी को भी लपेटा

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले अनिल वारसी इस बार एसपी पर भड़क उठे, उन्होंने यहां तक कह दिया कि यहां तो सब जानवर हैं, मरने दो.. एक दिन हम भी मर जाएंगे। तुम भोले सिंह के घर तेरहीं खाओ और गुडड्न सिंह के यहां गुलगुले।

Sat, 4 April 2026 09:35 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
यहां सब जानवर हैं, मरने दो... ट्रक ड्राइवर की सुसाइड पर भड़के पूर्व सांसद अनिल वारसी, एसपी को भी लपेटा

आए दिन किसी-किसी बात पर अजब-गजब टिप्पणी करने वाले पूर्व सांसद और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति अनिल वारसी इस बार एसपी पर भड़क उठे। उन्होंने कहा- यहां तो सब जानवर हैं, मरने दो.. एक दिन हम भी मर जाएंगे। तुम भोले सिंह के घर तेरहीं खाओ और गुडड्न सिंह के यहां गुलगुले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि देवेन्द्र सिंह भोले अकबरपुर से सांसद हैं और गुडड्न सिंह उनके बहुत करीबी हैं। वारसी की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भोले से चलती है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बता दें कि बाघपुर में ट्रक की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त होने पर कार सवारों ने 26 वर्षीय ट्रक चालक रंजीत कुमार की पिटाई कर दी थी। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वह उसे पकड़ ले गई। हालांकि ट्रक मालिक के पहुंचने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया और चालक को छोड़ दिया गया। रंजीत ने देर रात फांसी लगा कर जान दे दी। इससे आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दी। हंगामे की सूचना पर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी मौके पर पहुंच गए। यहां परिजनों से बात करने के कुछ देर बाद वह पुलिस की कार्यशैली को लेकर भड़क गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों भड़के योगी के मंत्री एके शर्मा? जेई, एसडीओ और एक्सईन पर लिया तगड़ा ऐक्शन

मौके पर एसपी श्रद्धा पांडेय के न आने पर पूर्व सांसद ने कहा कि आप गुड्डन सिंह के यहां होली खेलो, भोले सिंह के यहां तेरहवीं खाओ जाकर। यहां के लोग तो सब जानवर हैं, मरते हैं तो मरने दो.. एक दिन हम भी मर जाएंगे। होना तो ये चाहिए था कि मेरे आने के पहले एसपी को यहां होना चाहिए था। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 52 सेकेंड के इस वीडियो में पूर्व सांसद के टिप्पणी के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला चुपचाप खड़ी रहीं। हालांकि मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पाण्डेय ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल एसपी की शादी में शामिल सपा विधायकों से अखिलेश नाराज, कहा-नहीं जाना चाहिए था
ये भी पढ़ें:कम वेतन मिलने से नाराज सीएम हेल्पलाइन कर्मियों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।