CM Helpline Workers Protest Over Low Wages 200 People Take to the Streets Stopped by Police कम वेतन मिलने से नाराज CM हेल्पलाइन कर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे 200 लोग, पुलिस से नोकझोंक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कम वेतन मिलने से नाराज CM हेल्पलाइन कर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे 200 लोग, पुलिस से नोकझोंक

लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों की नाराजगी देखने को मिली। कम और समय से वेतन न मिलने से आक्रोशित सीएम हेल्पलाइन के 200 कर्मचारी गुरुवार को लखनऊ में सड़क पर उतर आए।

Thu, 2 April 2026 03:12 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
कम वेतन मिलने से नाराज CM हेल्पलाइन कर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे 200 लोग, पुलिस से नोकझोंक

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों की नाराजगी देखने को मिली। कम और समय से वेतन न मिलने से आक्रोशित सीएम हेल्पलाइन के 200 कर्मचारी गुरुवार को लखनऊ में सड़क पर उतर आए। साइबर टावर के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ कूच किया, मगर मौके भारी पुलिस बल ने उन्हें संगीत नाटक अकादमी के पास रोक दिया। इस दौरान काफी मान-मनौव्वल और कुछ कर्मियों के सीएम से मुलाकात का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी शांत हुए।

साइबर टॉवर से कर्मचारी नारेबाजी करते हुए लोहिया पथ के जरिए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ने लगे तो मार्च के दौरान पुलिस ने कई बार उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे। हालात को देखते हुए अतिरक्ति पुलिस बल तैनात किया गया और संगीत नाटक अकादमी के पास बैरिकेडिंग कर दी गई। इसके बाद भी जब कर्मचारी नहीं माने, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें सड़क किनारे किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनसे कार्यालय में मोबाइल फोन जमा करा लिए जाते हैं और तय वेतन भी नहीं दिया जा रहा।

15 हजार रुपये वेतन देने का मिला था आश्वासन

उनका कहना है कि 15 हजार रुपये मासिक वेतन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उन्हें केवल 7 से 8 हजार रुपये ही मिलते हैं। साथ ही, वेतन में देरी और कई बार दो महीने तक भुगतान रोकने की शिकायत भी सामने आई है। इस दौरान करीब एक घंटे की बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। वहीं पांच कर्मचारियों को प्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री से मिलने भेजा गया, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। जबकि बाकी को वापस उनके कार्यस्थल भेज दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।