Akhilesh Yadav angry with SP MLAs who attended Sambhal SP KK Bishnoi wedding, says they shouldn't have gone संभल एसपी केके बिश्नोई की शादी में शामिल सपा विधायकों से अखिलेश नाराज, कहा- नहीं जाना था, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

संभल एसपी केके बिश्नोई की शादी में शामिल सपा विधायकों से अखिलेश नाराज, कहा- नहीं जाना था

संभल एसपी केके बिश्नोई की शादी में शामिल सपा विधायकों से अखिलेश यादव नाराज हैं। अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि संभल एसपी की शादी में समाजवादी पार्टी के विधायकों को नहीं जाना चाहिए था।

Thu, 2 April 2026 05:54 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
संभल एसपी केके बिश्नोई की शादी में शामिल सपा विधायकों से अखिलेश नाराज, कहा- नहीं जाना था

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा की शादी को लेकर बयान दिया। अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि संभल एसपी की शादी में समाजवादी पार्टी के विधायकों को नहीं जाना चाहिए था। दरअसल, संभल एसपी की शादी में सपा के तीन विधायक शामिल हुए थे।

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि दादरी की रैली के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की भाषा ही बदल गई है और भाजपा अब अपने कामों को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि भाजपा अब मेट्रो और रिवर फ्रंट जैसी परियोजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जबकि ये काम समाजवादी सरकार के दौरान शुरू हुए थे। उन्होंने कहा कि जनता पूछ रही है कि भाजपा सच बोल रही है या 'असर' का 'असर' दिखाने की कोशिश कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बढ़ी है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नकली नोट देश में आ रहे हैं और असली नोट देश से बाहर जा रहे हैं। कानपुर के किडनी कांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि जिम्मेदार लोगों को जवाब देना चाहिए। सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों से अच्छे वेतन का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अन्य राज्यों में अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारी सरकार आने दो! IAS रिंकू के इस्तीफे पर अखिलेश ने किया वादा

बीज, खाद और दवाइयों के दाम बढ़ने से किसान परेशान

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में कई अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल में इलेक्शन कमीशन और बीजेपी साथ मिल कर काम कर रहे हैं। जैसे ही अन्य राज्यों के चुनाव खत्म होंगे, भाजपा अपनी पूरी ताकत उत्तर प्रदेश में झोंक देगी, इसलिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करें और जनता के बीच सक्रिय रहें। किसानों के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ रही है। बीज, खाद और दवाइयों के दाम बढ़ने से किसान परेशान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनावी राज्यों में भाजपा और निर्वाचन आयोग मिलकर कर रहे काम, अखिलेश का आरोप

कार्यकर्ताओं से जमीन पर सक्रिय को कहा

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को बाजार भाव से अधिक मूल्य देना चाहिए। उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर, जमीन अधिग्रहण और मुआवजे के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि कई परियोजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर सर्किल रेट दोगुना कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। दादरी एयरपोर्ट परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभी केवल पहला चरण पूरा हुआ है और आगे के चरण बाकी हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मथुरा में हजारों एकड़ जमीन पर कब्जे के मामले सामने आए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी मजबूत तरीके से मैदान में उतरेगी और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीन पर सक्रिय रहकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौकरी गंवाने वाले 22 हजार मदरसा शिक्षकों के लिए राहत, योगी सरकार ने दिया यह आदेश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।