School Timings Changed to Protect Children from Heatwave and Sun परिषदीय स्कूलों का समय हुआ परिवर्तित , Etah Hindi News - Hindustan
More

परिषदीय स्कूलों का समय हुआ परिवर्तित

Etah News - हीटबेव एवं धूप से बच्चों की सुरक्षा के लिए परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक कर दिया गया है। बीएसए दिनेश कुमार ने स्कूल प्रधानाध्यापकों को आदेश दिया है कि वे इस समय परिवर्तन का पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने भी गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Mon, 20 April 2026 09:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share
परिषदीय स्कूलों का समय हुआ परिवर्तित

हीटबेव एवं चिलिचलाती धूप से बच्चों को बचाने के लिए परिषदीय विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया गया है। परिषदीय विद्यालयों का बीएसए दिनेश कुमार ने समय परिवर्तित कर दिया है। स्कूल में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राएं हीटबेव, धूप का शिकार होने से बच सकें। बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक का कर दिया है। बीएसए ने विद्यालयों के लिए सूचना जारी करते हुए आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश स्कूल प्रधानाध्यापकों को दिए हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को भी इस बात के लिए निर्देशित किया है कि भीषण गर्मी, हीटबेव के प्रभाव से विद्यार्थियों का बचाव करने के लिए वह अपने स्तर से भी बेहतर पहल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में गर्मी के चलते कक्षा 8 तक के परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, जान लें नई टाइमिंग

स्कूलों में आने वाले विद्यार्थी अनावश्यक रूप से बीमार न पड़े। उन्होंने स्कूलों में गर्मी, लू से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को भी निर्देशित किया गया है।प्रशासन जारी कर चुका हीटबेव की एडवाइजरीएटा, जिला प्रशासन ने भयंकर गर्मी व लू के प्रकोप, आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य ने लोगों से कहा है कि वह सतर्कता बरतते हुए अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो सिर को कपड़े, टोपी से ढककर निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। दिनभर नियमित अंतराल पर पानी, ओआरएस, नींबू पानी अथवा छाछ का सेवन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी को लेकर अलर्ट, डेढ़ बजे तक खुलेंगे स्कूल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।