गर्मी को लेकर अलर्ट, डेढ़ बजे तक खुलेंगे स्कूल
Bareily News - बरेली में, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेंगे, जबकि छात्र सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक ही विद्यालय में रहेंगे।
Mon, 20 April 2026 08:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली

बरेली। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समय में सोमवार से बदलाव कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी परिषदीय स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। जिसके तहत छात्र-छात्राएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद उन्हें अवकाश दे दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन