Energy Minister AK Sharma Takes Action Over Viral Video Incident Suspends Mau SDO वायरल वीडियो मामले में ऐक्शन में आए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, मऊ के एसडीओ को किया सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वायरल वीडियो मामले में ऐक्शन में आए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, मऊ के एसडीओ को किया सस्पेंड

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए मऊ के एसडीओ को सस्पेंड कर दिया है। ऊर्जा मंत्री की इस कर्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। 

Thu, 16 April 2026 11:19 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
वायरल वीडियो मामले में ऐक्शन में आए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, मऊ के एसडीओ को किया सस्पेंड

UP Sarkar Action: यूपी सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एसडीओ अमित कुमार के कथित वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से वार्ता कर मामले की गहन जांच कराते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देशों के क्रम में एमडी शंभू कुमार द्वारा उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

इस संबंध में मुख्य अभियंता आजमगढ़ ने भी अवगत कराया कि मऊ जिले के डिवीजन प्रथम के एसडीओ द्वितीय अमित कुमार के विरुद्ध वायरल आपत्तिजनक वीडियो के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है और प्रकरण की विभागीय जांच जारी है। मंत्री एके शर्मा ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार के मामले किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की छवि को धूमिल करने वाले तथा अनुशासनहीनता में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनभद्र के चार ज्येष्ठ खान अधिकारियों सहित सात के खिलाफ कार्रवाई, आदेश जारी

निर्माणाधीन इमारत में बकाए पर कनेक्शन देने के आरोप में जेई निलंबित

इसी तरह लखनऊ के बर्लिंग्टन चौराहे के निकट निर्माणाधीन इमारत में बकाए पर कनेक्शन देने वाले जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार मौर्य को निलम्बित कर दिया गया। लखनऊ सेंट्रल जोन के कलेक्शन कार्यालय से सटी निर्माणाधीन इमारत में पवन अग्रवाल ने अस्थायी बिजली कनेक्शन का आवेदन किया था। आरोप है कि कनेक्शन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट में प्रदीप ने 06 बकायों की क्वेरी लगाने के बावजूद बकाया जमा कराए बगैर कनेक्शन निर्गत कर दिया। इस पर अधीक्षण अभियंता आनन्द प्रकाश वर्मा ने प्रदीप को निलंबित करते हुए मीटर इकाई में सम्बद्ध कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में पूर्व में चार बार कनेक्शन का आवेदन किया जा चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव से पहले प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज; लेखपाल सस्पेंड

हर बार बकाए की आपत्ति लगाते हुए कनेक्शन को निरस्त किया जाता रहा। परिसर पर करीब 13 संयोजन पूर्व में रह चुके थे, जिन पर 1.6 करोड़ से अधिक का बकाया था। बीते दिनों मेसर्स निर्माण पुंज इन्फ्रा हाइट्स के संचालक पवन अग्रवाल ने एक बार फिर 18 किलोवाट अस्थाई कनेक्शन का आवेदन किया। इस बार पवन द्वारा कुछ बकाए जमा किए गए। बकाया जमा कराने का हवाला देते हुए कनेक्शन दिए जाने की मांग की। प्रदीप ने अपनी रिपोर्ट लगाते हुए कनेक्शन देने की संस्तुति कर दी। इसके बाद एसडीओ स्तर से कनेक्शन जारी कर दिया गया। मामले की शिकायत मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल से हुई और उन्होंने अधिशासी अभियंता अनूप सिंह से रिपोर्ट तलब की। अनूप सिंह ने बुधवार को आनन फानन में प्रदीप के रिपोर्ट तैयार कर निलम्बन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट प्रेषित कर दी। रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षण अभियंता आनन्द प्रकाश ने प्रदीप को निलम्बित कर दिया। हालांकि इस मामले में एसडीओ की भूमिका की जांच भी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन कर्मचारियों की मौत पर मिलेंगे 20 हजार, योगी सरकार ने बढ़ाई सहायता राशि
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।