axe falls on seven individuals including four senior mining officials in Sonbhadra government issues orders for action सोनभद्र के चार ज्येष्ठ खान अधिकारियों सहित सात पर गिरी गाज, शासन से कार्रवाई के आदेश जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनभद्र के चार ज्येष्ठ खान अधिकारियों सहित सात पर गिरी गाज, शासन से कार्रवाई के आदेश जारी

सोनभद्र के सात कर्मचारियों के खिलाफ भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मामला सोनभद्र की चूना पत्थर की आवंटित खदान से जुड़ा है, जिसे 2017 से 2019 तक संचालित किया जाना था।

Thu, 16 April 2026 11:10 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
सोनभद्र के चार ज्येष्ठ खान अधिकारियों सहित सात पर गिरी गाज, शासन से कार्रवाई के आदेश जारी

सोनभद्र के सात कर्मचारियों के खिलाफ भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मामला सोनभद्र की चूना पत्थर की आवंटित खदान से जुड़ा है, जिसे 2017 से 2019 तक संचालित किया जाना था। मगर ऐसा नहीं किया गया। समय सीमा के विस्तार का भी कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया। इस संबंध में मंडलायुक्त मिर्जापुर द्वारा आख्या व कार्यवाही की संस्तुति की गई थी। जिन लोगों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं, उनमें चार ज्येष्ठ खान अधिकारी सहित कुल सात कर्मचारी शामिल है।

तत्कालीन खान अधिकारी महबूब जो अभी ज्येष्ठ खान अधिकारी हैं। जेपी द्विवेदी तत्कालीन ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कमलेश कुमार राय तत्कालीन खान अधिकारी, सोनभद्र जो अभी ज्येष्ठ खान अधिकारी हैं। आशीष कुमार तत्कालीन ज्येष्ठ खान अधिकारी, सोनभद्र, चन्द्र प्रकाश तिवारी तत्कालीन खनिज मोहर्रिर, कमला शंकर उपाध्याय तत्कालीन खनिज मोहर्रिर, सुनील कुमार तत्कालीन खनिज मोहर्रिर/लिपिक, सोनभद्र पर कार्यवाही का आदेश जारी किया गया है।

अवैध बालू परिवहन में शामिल दो सिपाही निलंबित

गाजीपुर जिले के जमानियां-धरम्मरपुर पक्का पुल से हो रहे अवैध बालू परिवहन में संलिप्तता मिलने पर एसपी डा. ईरज राजा ने दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस सतर्क मित्र पर आई शिकायत की जांच के बाद की गई है। बता दें कि पुलिस सतर्क मित्र पोर्टल पर एक शिकायत आई थी कि तीन माह से जमानियां-धरम्मरपुर पक्का पुल से बालू लदे ट्रेलर और ट्रक बिना अनुमति के दिन-रात गुजर रहे हैं। इस अवैध परिवहन में जमानियां कोतवाली और करंडा थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत है। शिकायतकर्ता के अनुसार तिरपाल से ढके ट्रेलर और ट्रकों का संचालन से पुल की सुरक्षा और आम लोगों की जान को भी खतरा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर करंडा थाने में तैनात कांस्टेबल बच्चे लाल यादव और जमानियां कोतवाली में तैनात कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसपी ने कहा कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी इस तरह के कार्यों में संलिप्त होगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।