20000 to be Received Upon Death These Employees Yogi Government Increases Funeral Assistance इन कर्मचारियों की मौत पर मिलेंगे 20 हजार, योगी सरकार ने बढ़ाई अंतिम संस्कार पर मिलने वाली सहायता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इन कर्मचारियों की मौत पर मिलेंगे 20 हजार, योगी सरकार ने बढ़ाई अंतिम संस्कार पर मिलने वाली सहायता

परिवहन कर्मचारियों की किन्हीं कारणों से दु:खद मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को अब 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सभी के परिजनों को यह धनराशि दी जाएगी।

Thu, 16 April 2026 07:28 PMDinesh Rathour लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
इन कर्मचारियों की मौत पर मिलेंगे 20 हजार, योगी सरकार ने बढ़ाई अंतिम संस्कार पर मिलने वाली सहायता

UP Government: यूपी के परिवहन कर्मचारियों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने परिवहन के कर्मचारियों की मौत पर मिलने वाली सहायता को बढ़ा दिया है। परिवहन कर्मचारियों की किन्हीं कारणों से दु:खद मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को अब 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सभी के परिजनों को यह धनराशि दी जाएगी। अभी तक पांच हजार रुपये ही अंतिम संस्कार के लिए दिए जाते थे।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अभी तक जो पांच हजार रुपये की धनराशि अंतिम संस्कार के लिए दी जाती थी उसे मृत कर्मचारियों को निगम की ओर से दिए जाने वाले देयकों में से काट लिया जाता था। अब धनराशि बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों के देयकों से होने वाली कटौती को भी खत्म कर दिया गया है। निगम निदेशक मंडल की 253वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली 20 हजार रुपये की धनराशि यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना के फंड से दी जाएगी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने इस फैसले पर प्रबंध निदेशक का आभार जताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'नारी को नारा बनाने' की कोशिश कर रही भाजपा, महिला आरक्षण विधेयक पर बोले अखिलेश

क्या बोले परिवहन मंत्री

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा, राज्य सड़क परिवहन निगम में यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना के तहत यह प्राविधान लागू किया गया है। इस योजना में अब नियमित, संविदा और आउटसोर्स सभी प्रकार के कर्मियों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले आश्रितों को केवल पांच हजार रुपये सहायता दी जाती थी, जिसे बाद में कर्मचारियों की सैलेरी से काट लिया जाता था, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत ये राशि बढ़ाकर 20 हजार कर दी गई है। ये राशि सरकार की ओर से दी जाएगी। मंत्री ने बताया, परिवहन निगम लगातार अपने चालकों और परिचालकों को प्रशिक्षण दे रहा है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इसके बाद भी यदि कोई हादसा होता है और इस दौरान किसी कर्मचारी की मौत होती है तो यह राशि उनके परिवार को सहायता के तौर पर दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा सरकार आएगी तो बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे माफिया और मौलानाः सीएम योगी
ये भी पढ़ें:जैसे ममता को राम नाम से चिढ़ है, वैसे ही…सपा का नाम लेकर TMC पर बरसे योगी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।