murder of a Ghazipur hotel owner s son Kamlesh Chaudhary killed in an encounter SWAT in-charge also injured होटल मालिक के बेटे की हत्या में शामिल कमलेश चौधरी एनकाउंटर में ढेर, स्वाट प्रभारी भी घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होटल मालिक के बेटे की हत्या में शामिल कमलेश चौधरी एनकाउंटर में ढेर, स्वाट प्रभारी भी घायल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या कर फरार एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी को एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Thu, 4 June 2026 06:17 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
होटल मालिक के बेटे की हत्या में शामिल कमलेश चौधरी एनकाउंटर में ढेर, स्वाट प्रभारी भी घायल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की सनसनीखेज हत्या में शामिल एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी को पुलिस ने एनकाउंटरमें मार गिराया है। बुधवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के पवहारी बाबा आश्रम कुर्था के पास कमलेश चौधरी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुईं। इसमे पुलिस की गोली गोली लगने से कमलेश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश की गोली लगने से स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा भी घायल हो गए हैं। उन्हे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। कमलेश के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।उसके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कुल सात मामले दर्ज थे।

अष्टभुजी कालोनी निवासी होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय को पिछले शुक्रवार की देर रात उनके होटल के गेट पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में 'कटरा गैंग' के सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, सोनू यादव, कमलेश चौधरी और तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। हत्यारोपियों पर डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने कमलेश पर इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया था।

होटल मालिक के बेटे की हत्या में शामिल कमलेश चौधरी एनकाउंटर में ढेर, स्वाट प्रभारी भी घायल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैरों के बीच पैर, फिर कुर्ते में हाथ, चर्चित बैंककर्मी से सरेराह अश्लील हरकतें

पुलिस की चार टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी थीं। एसटीएफ भी बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की हत्या में शामिल एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी करंडा क्षेत्र की ओर जाने वाला है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पवहारी बाबा आश्रम कुर्था के पास पुलिस, एसटीएफ और स्वाट की टीमों ने घेरेबंदी की। इसी दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई।

एनकाउंटर में एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी और स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा को गोली लगी। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां कमलेश चौधरी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा का इलाज चल रहा है, उन्हें हाथ में गोली लगी है। एनकाउंटर की सूचना मिलने पर एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा और एसपी डॉक्टर ईरज राजा भी मौके पर और अस्पताल पहुंचे।

होटल मालिक के बेटे की हत्या में शामिल कमलेश चौधरी एनकाउंटर में ढेर, स्वाट प्रभारी भी घायल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है आईआईटीयन बाबा जो खुद को बताता कृष्ण अवतार, युवतियों के शोषण में गिरफ्तार

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका

शहर कोतवाली के ग्राम कुर्था आदर्श बाजार से नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ से पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलाई गईं। पुलिस के अनुसार कमलेश की तरफ से घेरे जाने के बाद लगातार गोलीबारी हुई। पुलिस ने उसे सरेंडर के लिए भी कहा। इसके बाद भी उसने फायरिंग जारी रखी। एक गोली स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा को भी लग गई। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। पुलिस की गोली से कमलेश भी घायल हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एआई से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी, दिल्ली में बनाया था ठिकाना
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।