elder brother shoots younger brother dead sparks controversy over mother s funeral expenses यूपी: बड़े भाई ने छोटे को गोली से उड़ाया, मां के श्राद्ध में खर्च को लेकर हुआ बवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: बड़े भाई ने छोटे को गोली से उड़ाया, मां के श्राद्ध में खर्च को लेकर हुआ बवाल

गोरखपुर में मंगलवार की दोपहर में दो भाइयों के बीच मां के श्राद्ध में पैसा खर्च को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। देखते ही देखते उनके विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। अचानक बड़े भाई ने गोली चला दी। इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई।

Tue, 9 June 2026 01:35 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी: बड़े भाई ने छोटे को गोली से उड़ाया, मां के श्राद्ध में खर्च को लेकर हुआ बवाल

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। दोनों की मां का निधन हो गया था। मंगलवार को ही उनका श्राद्ध था लेकिन उसके पहले ही श्राद्ध में हो रहे खर्च और संपत्ति को लेकर दोनों भाई भिड़ गए। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे पर गोली चला दी। गोली लगने से छोटा भाई बुरी तरह घायल हो गया। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे युवक का इलाज शुरू किया लेकिन थोड़ी देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। छोटे भाई को गोली मारने के बाद बड़ा भाई मौके से फरार हो गया।

घटना, गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगलथूषण बड़की रेतवाहिया गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में दोनों भाइयों के बीच संपत्ति और श्राद्ध में पैसा खर्च को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। देखते ही देखते उनके विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। दोनों तरफ से चीखने-चिल्लाने की आवाजों के बीच अचानक बड़े भाई ने गोली चला दी। गोली छोटे भाई को लगी और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। गंभीर हालत में लहूलुहान छोटे भाई को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा- सपा 2027 से पहले इसके लिए सहेज रहीं तरकश के तीर, दावेदारों की बेचैनी बढ़ी

क्या हुआ था?

घटना की शुरुआती जांच-पड़ताल में गांववालों ने बताया कि कोमल के दो बेटों में बड़े बेटे दिग्विजय का अपने छोटे भाई शुभम से मां के श्राद्ध में खर्च किए जाने वाले पैसे को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार को ही उनकी मां का श्राद्ध था। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर ने दिग्विजय ने शुभम को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के आदेश पर बनने जा रहा SRG, 240 कर्मचारियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
ये भी पढ़ें:UP: सरकारी शिक्षकों को लेकर अहम आदेश, सरप्लस के भी होंगे तबादले; 18 जून से आवेदन
ये भी पढ़ें:यूपी में कुमाता की करतूत: मासूम का पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रख ले ली जान

क्या बोली पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।