bjp and sp are preparing their arrows for mlc election in up before 2027 increasing anxiety of contenders भाजपा-सपा यूपी में 2027 से पहले इस चुनाव के लिए सहेज रहीं तरकश के तीर, दावेदारों की बेचैनी बढ़ी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा-सपा यूपी में 2027 से पहले इस चुनाव के लिए सहेज रहीं तरकश के तीर, दावेदारों की बेचैनी बढ़ी

UP MLC ELECTION: भाजपा-सपा समेत सभी राजनीतिक दल 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इससे पहले यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होने हैं। भाजपा हारी हुई सीटों पर विकल्प तलाश रही है।  कई नाम चर्जा में हैं। उलटफेर संभव है। जाहिर है, दावेदारों की बेचैनी बढ़ी हुई है। 

Tue, 9 June 2026 11:39 AMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
भाजपा-सपा यूपी में 2027 से पहले इस चुनाव के लिए सहेज रहीं तरकश के तीर, दावेदारों की बेचैनी बढ़ी

UP MLC Election : उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल इन चुनावों को लेकर दिन-रात तैयारी में जुटे हैं वहीं भाजपा और समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए तरकश के तीर सहेजने में जुट गई हैं। भाजपा ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बाकी सीटों को लेकर अभी मंथन का दौर चल रहा है। दावेदारों में बेचैनी है। वहीं समाजवादी पार्टी कई सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और तैयारी में जुटी है।

विधानसभा परिषद की 11 सीटों पर होने वाले इन चुनावों को 2027 के असेंबली चुनाव से पहले बेहद महत्वपूर्ण चुनाव माना जा रहा है। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के 11 विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का कार्यकाल इसी साल सात दिसंबर को खत्म हो रहा है। इनमें पांच सीटें स्नातक और छह शिक्षक कोटे की हैं। सपा पहले ही कई प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और भाजपा पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर चुनावी कार्यक्रम सितम्बर में जारी हो जाएगा। चुनाव इसी साल हो जाने की उम्मीद है। राजनीतिक दलों खासकर भाजपा और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए 2027 के पहले इसे एक सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले यूपी दौरे पर पंकज चौधरी, BJP ने बनाया PDA फॉर्मूले की काट का प्लान

जानकारों का कहना है कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को चूंकि बुद्धिजीवियों का चुनाव माना जाता है इसलिए जिसके उम्मीदवार इस चुनाव में जीतेंगे उसके पास यह संदेश देने का मौका होगा कि पढ़े लिखे और बुद्धिजीवी लोग हमारे साथ हैं। हमेशा से इन चुनावों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि हम वर्तमान स्थिति की बात करें तो सत्ताधारी दल भाजपा ने पिछले चुनाव में छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। तीन पर समाजवादी पार्टी और एक-एक पर शिक्षक दल और निर्दलीय जीते थे।

हारी सीटों पर विकल्प तलाश रही भाजपा

भाजपा जीती हुई पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि हारी हुई सीटों पर वह नए विकल्प तलाश रही है। कहा जा रहा है कि निर्दलीय आकाश अग्रवाल सहित कई अन्य पार्टी के संपर्क में भी हैं। आगरा खंड शिक्षक सीट से पिछला चुनाव आकाश अग्रवाल निर्दलीय जीते थे। हाल ही में जब वे भाजपा मुख्यालय में टहलते देखे गए तो इन चर्चाओं को बल मिल गया। उधर, शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के आदेश पर बनने जा रहा SRG, 240 कर्मचारियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
ये भी पढ़ें:UP: सरकारी शिक्षकों को लेकर अहम आदेश, सरप्लस के भी होंगे तबादले; 18 जून से आवेदन
ये भी पढ़ें:यूपी में कुमाता की करतूत: मासूम का पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रख ले ली जान

स्नातक कोटे की पांच सीटें

-लखनऊ खंड स्नातक सीट-अवनीश कुमार सिंह (भाजपा)

-आगरा खंड स्नातक सीट- डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)

-मेरठ खंड स्नातक सीट- दिनेश कुमार गोयल (भाजपा)

-इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट-मान सिंह यादव (सपा)

-वाराणसी खंड स्नातक सीट-आशुतोष सिन्हा (सपा)

शिक्षक कोटे की छह सीटें

- लखनऊ -उमेश द्विवेदी (भाजपा)

- मेरठ सीट- श्रीचंद शर्मा (भाजपा)

- बरेली-मुरादाबाद- हरी सिंह (भाजपा)

- वाराणसी - लाल बिहारी (सपा)

- गोरखपुर-फैजाबाद - ध्रुव कुमार त्रिपाठी (शर्मा गुट/शिक्षक दल)

-आगरा -आकाश अग्रवाल (निर्दलीय)

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।