a mother in up strangled a 7 month old child then killed him by placing her foot on his chest यूपी में कुमाता की करतूत: 7 महीने के मासूम का पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रखकर ले ली जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में कुमाता की करतूत: 7 महीने के मासूम का पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रखकर ले ली जान

इस महिला ने मां नाम पर कलंक लगा दिया। अवैध संबंध और पति से विवाद के चलते महिला पर 7 महीने के बेटे की हत्या का आरोप लगाया गया है। महिला ने पहले बच्चे का गला दबाया और फिर उसके सीने पर पैर रखकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बीमारी से मौत की झूठी कहानी गढ़कर सबको गुमराह किया।

Mon, 8 June 2026 09:34 PMAjay Singh हिटी, मेरठ/मुंडाली
share
यूपी में कुमाता की करतूत: 7 महीने के मासूम का पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रखकर ले ली जान

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के मेरठ के मुंडाली क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में एक कुमाता की करतूत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस महिला ने मां नाम पर कलंक लगा दिया। अवैध संबंध और पति से विवाद के चलते महिला पर सात महीने के बेटे की हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया कि महिला ने पहले बच्चे का गला दबाया और फिर उसके सीने पर पैर रखकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बीमारी से मौत की झूठी कहानी गढ़कर परिजनों और ग्रामीणों को गुमराह किया। पति को पत्नी पर शक हुआ तो उसने कॉल डिटेल खंगाली। सख्ती से पूछताछ में महिला टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरू की है। शव को कब्र से निकालने और पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर डीएम मेरठ को भेजी है।

अमित निवासी मुरलीपुर की शादी चार साल पहले मीनाक्षी निवासी मुरादाबाद मुकुट विहार (वर्तमान में परिवार दिल्ली) से हुई थी। दोनों को सात महीने का बेटा भी था। अमित के अनुसार उसे काफी समय से पत्नी की गतिविधियों पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। दो हफ्ते पहले उसकी पत्नी से लड़ाई हुई थी, जिसके बाद वह काम के सिलसिले में बाहर चला गया। इस दौरान 30 मई को अचानक फोन आया कि सात माह के बेटे रुद्रांश की तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह घर लौटा और गमगीन माहौल में बच्चे को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी : शिक्षकों के तबादले को लेकर आदेश, ऐसे तय होंगे सरप्लस; 18 जून से आवेदन

मोबाइल ने खोलीं हत्या की परतें

अमित ने चोरी-छिपे पत्नी का मोबाइल चेक किया और कॉल डिटेल खंगाली। इसमें सामने आया कि मीनाक्षी अपने मायके के एक युवक मोहित के लगातार संपर्क में थी। इसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। अमित का आरोप है कि पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते ही बेटे की हत्या की है। अमित ने बताया कि उसने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया और बेटे की हत्या की बात बताई।

घर में अकेली थी महिला, तभी की हत्या

अमित के मुताबिक पत्नी ने बताया कि 30 मई को घर में कोई नहीं था। ससुर बाहर गए हुए थे, जबकि सास रिश्तेदारी में गई हुई थी। इस दौरान उसने सात माह के मासूम का गला दबा दिया। आरोप है कि बच्चे के सीने पर पैर रखकर उसकी सांसें रोक दीं। हत्या के बाद बीमारी से मौत होने की बात पूरे गांव में फैला दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: यूपी में बढ़ेगा आयुष शिक्षा का दायरा, जल्द खुलेंगे 5 नए अस्पताल-कॉलेज
ये भी पढ़ें:लॉरेंस के नाम से फैलाया खौफ, AMU कर्मचारी ने 8 लोगों से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी
ये भी पढ़ें:UP में इबोला वॉयरल से प्रभावित देशों से आए यात्रियों की निगरानी, 95 की लिस्ट बनी

पुलिस हिरासत में महिला, आज निकालेंगे कब्र से शव

घटना का खुलासा होते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। मामले में तहरीर के आधार पर जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एक पत्र डीएम मेरठ कार्यालय भेजा है। अनुमति मिलते ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। इसके बाद ही हत्या या बीमारी से मौत का राज खुलेगा।

क्या बोली पुलिस

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि युवक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मंगलवार को शव बाहर निकाला जाएगा और पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।