एक नहीं सौ मुकदमे...अजय राय ने वीडियो को बताया AI जेनरेटेड, FIR पर बोले-मेरे खिलाफ साजिश
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बहुत ही गंदी और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का आरोप है। अजय राय ने कहा कि यह उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एआई जेनरेटेड वीडियो है। उनकी छवि को खराब करने के लिए यह किया गया है।

UP News : प्नधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर महोबा में FIR दर्ज होने के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अपने बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए वीडियो के AI जेनरेटेड होने की बात कही है। अजय राय ने कहा कि मुझ पर एक नहीं सौ मुकदमे दर्ज हो जाएं लेकिन उस बच्ची को न्याय मिलना चाहिए जिसके परिवारीजनों से मिलने मैं गया था।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बहुत ही गंदी और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का आरोप है। अजय राय ने आरोप लगाया कि यह उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एआई जेनरेटेड वीडियो है। उनकी छवि को खराब करने के लिए यह किया गया है।
उन्होंने कहा कि महोबा की घटना बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। एक दलित बच्ची के साथ 16 दिन तक लोगों ने रेप किया है। वहां पर हमको जाने के लिए पूरे बुंदेलखंड में चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगा दी गई। हमारे कार्यकर्ता किसी तरह जंगल के रास्ते घुमा-घुमाकर ले गए। उस बच्ची की बात उठाने के लिए ये लोग आज एआई जेनरेट करके फर्जी वीडियो चला रहे है। एक नहीं 10 वीडियो चलाओ, मेरे पर एक नहीं सौ मुकदमे लगाओ लेकिन उस बच्ची को न्याय दो, यही मेरी मांग है। उन अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
वीडियो से मचा सियासी बवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी वाला अजय राय का कथित विवादित बयान सामने आने के बाद यूपी में सियासी बवाल मच गया है। सीएम योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने इसे लेकर कांग्रेस और अजय पर राय पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा-‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।




साइन इन