effect of pm modi s appeal minister kapil dev dinesh khatik returned the security squad in rapid rail PM मोदी की अपील का असर: रैपिड रेल में मंत्री कपिलदेव, दिनेश खटिक ने लौटाया सुरक्षा दस्ता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

PM मोदी की अपील का असर: रैपिड रेल में मंत्री कपिलदेव, दिनेश खटिक ने लौटाया सुरक्षा दस्ता

जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने अपने व्यवहार से जनता के बीच सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दिनेश खटीक ने कहा कि अब वे क्षेत्र में बाइक से ही सफर करेंगे। उन्होंने अपना सुरक्षा दस्ता वापस कर दिया।

Tue, 12 May 2026 10:18 PMAjay Singh मुख्य संवाददाता, मेरठ
share
PM मोदी की अपील का असर: रैपिड रेल में मंत्री कपिलदेव, दिनेश खटिक ने लौटाया सुरक्षा दस्ता

UP News : ईरान युद्ध से उपजे वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशहित में लोगों से पेट्रोल-डीजल का संयम से उपयोग करने, सोने की खरीदारी न करने, खाद्य तेल का इस्तेमाल कम करने, विदेश यात्रा से बचने सहित कुछ महत्वपूर्ण अपीलें की हैं। इन अपीलों का असर अब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों पर दिखने लगा है। यूपी के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित के आह्वान को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने अपने व्यवहार से जनता के बीच सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं दिनेश खटीक ने कहा कि अब वे क्षेत्र में बाइक से ही सफर करेंगे। मंगलवार को उन्होंने अपना सुरक्षा दस्ता वापस कर दिया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि हर व्यक्ति को देश हित में सोचना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में कल गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 50 KM/ घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

दिनेश खटीक ने छोड़ी लग्जरी गाड़ी, बाइक से चलेंगे

​हस्तिनापुर से विधायक और जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी सरकारी स्कॉर्ट (सुरक्षा दस्ता) को मंगलवार को वापस कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे अब क्षेत्र में भ्रमण और सामान्य कार्यों के लिए बाइक का उपयोग करेंगे। दिल्ली जाना होगा तो रैपिड से जाएंगे और दिल्ली में मेट्रो से चलेंगे। लखनऊ जाना होगा तो ट्रेन से चलेंगे। मंत्री ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया है कि वे वाहनों का कम से कम प्रयोग करें। प्रधानमंत्री ने देशहित और पर्यावरण सुरक्षा के लिए संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान किया है, उसी का पालन करते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी : पूर्व मंत्री की एस्कॉर्ट की कार की बस से टक्कर, 4 पुलिसवाले घायल; 2 गंभीर
ये भी पढ़ें:यूपी में PM आवास चाहने वालों के लिए खुशखबरी, 63,433 नए आवासों की DPR को मंजूरी
ये भी पढ़ें:UP में वीकेंड पर ड्रिंक एंड ड्राइव जांच शुरू, 2 दिन में धराए 2654 शराबी ड्राइवर

कपिलदेव अग्रवाल ने किया रैपिड रेल (नमो भारत) का सफर

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने मंगलवार को आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए दिल्ली से मोदीपुरम (मेरठ) तक रैपिड रेल से यात्रा की। उन्होंने आम यात्रियों के बीच बैठकर सफर किया और इस सुगम यात्रा की सराहना की। कहा कि रैपिड, मेट्रो का सफर सुगम और आसान भी है। पीएम मोदी ने जो आह्वान किया है तो वह देशहित को ध्यान में रखकर किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।