During routine check history-sheeter and cannabis smugglers rammed into police and attempted to run them over चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर और गांजा तस्करों ने पुलिस को मारी टक्कर, कार चढ़ाने का प्रयास, दोनों गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर और गांजा तस्करों ने पुलिस को मारी टक्कर, कार चढ़ाने का प्रयास, दोनों गिरफ्तार

अलीगढ़ में चेकिंग के दौरान का सवार गांजा तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। उन पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागने लगे। टीम ने पीछा करके घेराबंदी की।

Sun, 19 April 2026 08:09 PMDinesh Rathour लोधा (अलीगढ़)
share
चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर और गांजा तस्करों ने पुलिस को मारी टक्कर, कार चढ़ाने का प्रयास, दोनों गिरफ्तार

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में चेकिंग के दौरान का सवार गांजा तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। उन पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागने लगे। टीम ने पीछा करके घेराबंदी की, जिससे आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक हिस्ट्रीशीटर है। इनके पास से 26 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई हैं।

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि शनिवार रात शहर के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना रोरावर पुलिस टीम ने एचपी पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने प्रयास किया। तभी गाड़ी में बैठे आरोपियों ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी और तेजी से गाड़ी को भगा ले गए। इससे खलबली मच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहजहांपुर में आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर हंगामा, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
ये भी पढ़ें:हिन्दू युवक को 100 रुपये देकर मस्जिद में नमाज पढ़ाई, हिंदू संगठनों का हंगामा

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार

पुलिस ने कार का पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर गांव रुस्तमपुर के पास उसे पकड़ लिया। इस दौरान खुद को घिरता देख आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। पुलिस ने मौके से कमालपुर निवासी इसराईल पुत्र गफ्फार खां (हाल निवासी जीवनगढ़ पुलिया के पास), गोधा कस्बा निवासी अख्तर पुत्र अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 26 किलो 75 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त हुंडई आई-10 कार बरामद की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर रोरावर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेम प्लेट पर चप्पलें मारीं, कालिख पोती; सपा सांसद के घर भाजपाइयों का हंगामा

अकराबाद से गांजा लाए थे आरोपी

अख्तर गोरई थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर हत्या, मारपीट, एनडीपीएस, एक्साइज एक्ट समेत कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इसराइल पर भी मारपीट व छेड़छाड़ समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अकराबाद क्षेत्र निवासी मुन्ना से गांजा लाए थे। काफी समय से यह काम कर रहे हैं। आपराधिक कृत्य कर अर्जित रुपयों से ही कार व मोबाइल फोन खरीदे थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर रोरावर सुबोध कुमार, एसआई विनीत कुमार, दीपक यादव, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल रोबिन कुमार व कांस्टेबल विनय कुमार शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।