हिन्दू युवक को 100 रुपये देकर मस्जिद में नमाज पढ़ाई, वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों का हंगामा
राकेश कुमार ने बताया कि वो पिछले लगभग 15 वर्षों से भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में अफसर कुरैशी के यहां नौकरी करता है। राकेश के अनुसार, कुछ युवक उसे भोकरहेड़ी स्थित मस्जिद ले गए। वहां उसे 100 रुपए दिए गए और नमाज पढ़ने को कहा गया। फिर वीडियो बना लिया।

मुजफ्फरनगर के क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थिति मस्जिद में युवक को 100 रुपये देकर नमाज अदा करने का मामला प्रकाश में आया है । मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया । हिंदू संगठन के लोगों ने युवक से जानकारी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के राकेश कुमार ने बताया कि वह लगभग 15 वर्षों से भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में अफसर कुरैशी के यहां रहकर नौकरी करता है। गुरूवार को एक युवक उसे थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित एक मस्जिद में ले गए जहां 100 रुपये देकर उसे नमाज अदा को कहा, और उसकी वीडियो भी बनाई । जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है । जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बवाल
वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंचे हिंदू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र पंवार उर्फ साधु गुर्जर ने युवक से थाने में आकर जानकारी की तथा पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मस्जिदों में धर्म परिवर्तन तथा हिंदू युवक को नमाज पढ़ाने को लेकर रोष जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनके साथ अंजेश गुर्जर व वैभव यादव साथ रहे।
तीन अज्ञात युवकों को खिलाफ तहरीर
उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए मस्जिदों में कथित धर्म परिवर्तन और हिंदू युवकों को नमाज पढ़ाने के प्रयासों पर रोष व्यक्त किया। वहीं, सीकरी निवासी अफसर अली (राकेश के नियोक्ता) ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इन युवकों ने राकेश को लालच देकर दूसरे गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाने का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर उनके खिलाफ झूठी साजिश रची है। अफसर अली ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि युवक से पूछताछ की जा रही है और हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी थाने आए थे। जसवीर सिंह ने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राकेश ने बताई आपबीती
उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह पिछले लगभग 15 वर्षों से भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में अफसर कुरैशी के यहां नौकरी करता है। राकेश के अनुसार,कुछ युवक उसे भोकरहेड़ी स्थित मस्जिद ले गए। वहां उसे 100 रुपए दिए गए और नमाज पढ़ने को कहा गया। इस दौरान उसकी वीडियो भी बनाई गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।




साइन इन