BJP workers created a ruckus at home of SP MP Naresh Uttam throwing slippers and blackening the nameplate नेम प्लेट पर चप्पलें मारीं, कालिख पोती; सपा सांसद नरेश उत्तम के घर भाजपाइयों का हंगामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नेम प्लेट पर चप्पलें मारीं, कालिख पोती; सपा सांसद नरेश उत्तम के घर भाजपाइयों का हंगामा

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न हो पाने पर बीजेपी नेता और महिला कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर से सपा के सांसद नरेश उत्तम के कानपुर स्थित आवास पर जुट गए। इसके बाद वहां जमकर नारेबाजी करते हुए उनके गेट पर लगी नेम प्लेट पर चप्पलें मारीं, इसके बाद कालिख पोत दी।

Sun, 19 April 2026 05:23 PMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता।, कानपुर दक्षिण
share
नेम प्लेट पर चप्पलें मारीं, कालिख पोती; सपा सांसद नरेश उत्तम के घर भाजपाइयों का हंगामा

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) पारित न हो पाने पर शनिवार को बीजेपी नेता और महिला कार्यकर्ता फतेहपुर से सपा के सांसद नरेश उत्तम के कानपुर के दामोदर नगर स्थित आवास पर जुट गए। इसके बाद वहां जमकर नारेबाजी करते हुए उनके गेट पर लगी नेम प्लेट पर चप्पलें मारीं, इसके बाद कालिख पोत दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद भाजपाई लौट गए। सपा सांसद नरेश उत्तम का दामोदर नगर में आवास है। शनिवार दोपहर उनके आवास के बाहर राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता और भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में करीब 40-45 महिलाएं व अन्य कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद नारे लगाए।

नेम प्लेट पर चप्पल मारी, कालिख पोती

पुलिस ने सभी को समझाने की कोशिश की, हालांकि भड़के कार्यकर्ता उनके गेट को पीटने लगे। पुलिस जबतक रोकती कुछ महिला कार्यकर्ता सासंद के घर के बाहर लगी नेम प्लेट पर जूते, चप्पल मारने लगीं। इसके बाद कालिख भी पोत दी। इसके बाद सासंद के आवास में लगे समाजवादी पार्टी के झंडे को निकाल कर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस कई बार मूकदर्शक की भूमिका में नजर आई।

आधी आबादी के हक पर डाका डाला- बीजेपी

दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि विधेयक को रोक कर सपा और कांग्रेस ने मिल कर क्षमतावान महिलाओं के हक पर डाका डाला है। विपक्षी दलों ने आधी आबादी नारी शक्ति के साथ अन्याय किया है। इसी कड़ी में इनकी सद्बबुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना करने के साथ ही सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन किया है। पवन दीक्षित, जसविंदर सिंह, सुमित कश्यप, बिट्टू परिहार, प्रेम लता तिवारी, वैष्णवी तिवारी, स्नेह मिश्रा, मनु सिंह रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं: अखिलेश
ये भी पढ़ें:जो इस पाप के भागीदार...महिला आरक्षण बिल न पास होने देने पर विपक्ष पर गरजे योगी

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर आक्रोश

संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास न होने का महिलाओं ने आक्रोश भी जताया। आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज, बिरहाना रोड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत सम्मेलन हुआ। इसमें सपा और कांग्रेस को जमकर कोसा गया। इसके बाद सपा और कांग्रेस की शव यात्रा निकाल उनकी अर्थी को फूंका गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपर्णा ने सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया; बोलीं- नारी शक्ति इन्हें माफ नहीं करेगी

इस दौरान महिलाएं नारी के सम्मान में, भाजपा मैदान में... के नारे भी लगाए। विधायक सलिल विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस और सपा का चाल,चरित्र औऱ चेहरा बिल के विरोध में वोट करने से जनता के समक्ष आ चुका है। अब जनता और मातृशक्ति मुंहतोड़ जवाब देगी। वक्ताओं ने कहा कि सपा और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यहां डॉ. रोचना विश्नोई, नीना अवस्थी, आभा द्विवेदी, नीतू सिंह, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।