Why did the Dulhan become enraged after the Sindoordaan ceremony? She refused to marry the Dulha सिंदूरदान के बाद क्यों भड़की दुल्हन? दूल्हे संग सात फेरे लेने से किया इनकार; विवाद में बदला मंडप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिंदूरदान के बाद क्यों भड़की दुल्हन? दूल्हे संग सात फेरे लेने से किया इनकार; विवाद में बदला मंडप

यूपी में एक दुल्हन सिंदूरदान करने के बाद भड़क गई। दुल्हन ने दूल्हे साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान शादी के मंडप विवाद हो गया। इसके बाद मामला कोतवाली तक जा पहुंचा।

Mon, 9 March 2026 09:12 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सिंदूरदान के बाद क्यों भड़की दुल्हन? दूल्हे संग सात फेरे लेने से किया इनकार; विवाद में बदला मंडप

यूपी के अंबेडकरनगर में शादी का मंडप विवाद में बदल गया। शादी की खुशियों के बीच जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय माहौल अचानक बदल गया, जब सिंदूरदान की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन को दूल्हे के दिव्यांग होने की जानकारी मिली। सच्चाई सामने आते ही दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद शादी का मंडप विवाद में बदल गया और मामला कोतवाली तक जा पहुंचा।

बताया जाता है कि एक पिता ने अपनी पुत्री की शादी जौनपुर जनपद के थाना शाहगंज क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी सचिन पुत्र शब्द के साथ तय की थी। रविवार शाम दूल्हा बारात लेकर धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंचा। स्वागत, द्वारपूजा और अन्य पारंपरिक रस्मों के बाद विवाह की प्रक्रिया आगे बढ़ी और सिंदूरदान की रस्म भी संपन्न हो गई। बताया जाता है कि इसके बाद जब फेरे की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन को पता चला कि दूल्हा दिव्यांग है और यह बात उससे पहले छिपाई गई थी। यह जानकारी मिलते ही दुल्हन ने नाराजगी जताते हुए फेरे लेने से इंकार कर दिया। अचानक लिए गए इस फैसले से दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और शादी का माहौल तनाव में बदल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांशीराम पर भिड़ेंगे बुआ-बबुआ, BSP नेता की जयंती पर अखिलेश और सपा की बड़ी तैयारी
ये भी पढ़ें:विश्वविद्यालय तय शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा फीस, योगी सरकार के निर्देश
ये भी पढ़ें:दुल्हन लाने डोली में निकले दूल्हे राजा, बैलगाड़ी से चले बाराती; अनोखी बारात

विवाद बढ़ने पर मामला जलालपुर कोतवाली पहुंच गया, जहां सोमवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत और बातचीत का दौर चलता रहा। इस दौरान शादी में हुए लेन-देन और जेवरात को लेकर भी दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। आखिरकार काफी देर की बातचीत के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते पर राजी हो गए और मामला शांत हो गया। इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, जिसके बाद मामला समाप्त कर दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।