car of a young man returning after his engagement collided with a truck all three died on the spot सगाई करके दोस्तों के साथ लौट रहा था युवक, सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार, तीनों की मौके पर ही मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सगाई करके दोस्तों के साथ लौट रहा था युवक, सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार, तीनों की मौके पर ही मौत

  • झांसी में सगाई करके लौट रहे युवक और उसके दोस्तों की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। ये हादसा इतनी जबरदस्त थी कि कार को जेबीसी की मदद से बाहर निकालना

Wed, 22 Jan 2025 02:57 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, झांसी
share
सगाई करके दोस्तों के साथ लौट रहा था युवक, सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार, तीनों की मौके पर ही मौत

यूपी के झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सगाई करके लौट रहे युवक और उसके दोस्तों की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। ये हादसा इतनी जबरदस्त थी कि जेबीसी से कार बाहर निकाली गई फिर कार काटकर शव को निकाला गया।

चिरगांव थाने के गांव सिया का रहने वाला 24 साल के करन विश्वकर्मा का ललितपुर में रिश्ता तय हुआ था। मंगलवार को उसकी सगाई थी। कार्यक्रम के बाद देर शाम वह अपने दोस्त प्रदुम सेन और प्रदूमन यादव के साथ कार से वापस घर आ रहा था। परिजन दूसरी कार से उनके पीछे आ रहे थे। बड़ौरा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह लहराते सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर कार को खींचकर बाहर निकलवाया इसके बाद कार के दरवाजे काटकर शवों को निकाला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायर्ड दरोगा के बेटे की दबंगई, सरेआम सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा
ये भी पढ़ें:प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी संग शादी की जिद पर ओवरहेड टैंक पर

मातम में बदली खुशियां

मंगलवार को करन विश्वकर्मा की सगाई थी। लेकिन यह खुशियां ज्यादा समय तक नहीं रह सकी। हादसे में करन की हुई मौत के बाद दो परिवारों की खुशियां उजड़ गई। कुछ देर पहले ललितपुर के जिस घर में गाने-बजाने हो रहे थे। वहीं थोड़ी देर जब करन की मौत की खबर पहुंची तो सभी रो पड़े। मंगलवार देर शाम हुए हादसे ने लोगों की रूहें कंपा दीं। राहगीरों की मानें तो शाम छह के करीब माहौल सामान्य था। लेकिन तभी तेज आवाज हुई और चीख-पुकार मच गई। करीब आकर देखा तो तीन युवक कार में फंसे थे। उनकी मौत हो चुकी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलंदशहर में गैस लीकेज से 2 युवकों की मौत,फैक्ट्री में ट्रायल के दौरान हुआ हादसा
ये भी पढ़ें:बीमारी ठीक कराने के बहाने दोस्त को ले गया पंजाब, करवा दिया धर्म परिवर्तन

टक्कर के बाद कार के परखचे उड़ गए। हादसा इतना भयंकर था कि शव, कार में चिपक गए थे। उन्हें जब निकाला गया तो सभी के हाथ कांप उठे। हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। लोग मदद को दौड़े। कार के नीचे खून की धार बह रहा थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।