friend to Punjab on the pretext of curing his illness and then got him converted to his religion बीमारी ठीक कराने के बहाने दोस्त को ले गया पंजाब, एक हजार रुपये देकर करवा दिया धर्म परिवर्तन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बीमारी ठीक कराने के बहाने दोस्त को ले गया पंजाब, एक हजार रुपये देकर करवा दिया धर्म परिवर्तन

कौशांबी में एक युवक की सर्वाइकल की बीमारी ठीक कराने के बहाने पंजाब के जालंधर ले जाकर धर्म परिवर्तन करा दिया गया। बाद में गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई भी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tue, 21 Jan 2025 07:31 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
बीमारी ठीक कराने के बहाने दोस्त को ले गया पंजाब, एक हजार रुपये देकर करवा दिया धर्म परिवर्तन

यूपी के कौशांबी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की सर्वाइकल की बीमारी ठीक कराने के बहाने पंजाब के जालंधर ले जाकर धर्म परिवर्तन करा दिया गया। बाद में गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई भी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये मामला पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां का है। वीरेंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि उसे सर्वाइकल की समस्या है। कई सालों से इसका इलाज करा रहा है। पीड़ित की मानें तो अस्पताल आते-जाते मंझनपुर बाजार निवासी शंकरलाल चौरसिया से मुलाकात हुई। उसने झाड़-फूंक कराकर बीमारी ठीक कराने का झांसा दिया। इसके बाद मई 2024 में पंजाब के जालंधर ले गया। वहां अस्पताल के बजाय खंबरा नकोदर रोड स्थित गिरजाघर लेकर गया और धर्म परिवर्तन करा दिया।

धर्म परिवर्तन कराने में ईसाई धर्म के कई लोग शामिल थे। उन लोगों ने एक हजार रुपया नकद दिया। साथ ही यह भी कहा कि पांच लाख रुपये घर पहुंचने पर मिल जाएंगे। पीड़ित का कहना है कि आरोपी व पूरे घटनाक्रम के दौरान साथ रही उसकी पत्नी अब तक उससे यही कहते रहे कि पांच लाख आने पर इलाज कराया जाएगा। 18 जनवरी को इलाज के बाबत बातचीत करने घर जाने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलंदशहर में गैस लीकेज से 2 युवकों की मौत,फैक्ट्री में ट्रायल के दौरान हुआ हादसा
ये भी पढ़ें:जेल से निकलकर की कानून की पढ़ाई फिर खुद लड़ा केस; अब इस युवक पर बनेगी फिल्म

इस मामले में इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धर्म परिवर्तन व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।