बदमाश बनकर धाक जमाने का था सपना, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में लॉरेंस का एक और शूटर गिरफ्तार
यूपी के आगरा में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर मुंबई में फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक और शूटर आगरा से पकड़ा गया है।

Agra News: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर मुंबई में फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक और शूटर आगरा से पकड़ा गया है। एसटीएफ आगरा यूनिट ने प्रदीप शर्मा को बाह के गांव बिजौली से पकड़ा। वह महज 23 साल का है। अंतरराष्ट्रीय कुख्यात शुभम लोनकर से जुड़ा हुआ था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसका जलवा देख अपराध की दुनिया में कदम रखा था। खुद भी बड़ा बदमाश बनना चाहता था। बेरोजगार था। कम समय में नाम और धन कमाने के लिए उसने अपराध की राह चुनी।
31 दिसंबर की देर रात मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जूहू स्थित शेट्टी टॉवर पर फायरिंग की घटना हुई थी। फिल्म जगत में अपनी दहशत पैदा करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के शुभम लोनकर ने इस वारदात का तानाबाना बुना था। प्रदीप शर्मा इसी वारदात में वांछित चल रहा था। एसटीएफ उसके पीछे लगी थी। सटीक सूचना पर एसटीएफ ने उसे दबोचा।
शुभम लोनकर की फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी से जुड़े हैं बाह के कई युवा
23 वर्षीय प्रदीप शर्मा को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह बदमाश है। पलक झपकते ही किसी को गोली मार सकता है। वह बिजौली के महावीर नगर पक्की तलैया में रहता है। गिरफ्तारी के समय मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी एसटीएफ आगरा यूनिट के साथ थी। एसटीएफ आगरा यूनिट के इंस्पेक्टर आकाश सिंह को यह टॉस्क दिया गया था। पूछताछ में आरोपित ने बाताया कि वह अकेला नहीं है। उसके जैसे कई युवा बाह और आस-पास के इलाके में शुभम लोनकर की फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी से जुड़े हुए हैं। उनके पास करने को कोई काम नहीं है। खर्चे बढ़ गए हैं। इतनी पढ़ाई नहीं की है कि कोई नौकरी मिल सके। पहले इलाके से लोग बागी बनते थे। अब बदमाश बन रहे हैं। उसके साथी शिवम दुबे ने घटना के लिए उसे बताया था। उसने वारदात के लिए विष्णु कुशवाह और दीपक को तैयार किया था। दीपक ने रोहित शेट्टी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। शिवम दुबे के कहने पर उसने श्री गंगानगर, राजस्थान में राजू कटोरिया के घर पर पिस्टल से फायरिंग की थी। इस घटना में पुलिस ने उसे पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। प्रदीप शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच अपने साथ लेकर गई है। दीपक ने करी थी फायरिंग, सनी और सोनू ने कई बार करी थी रोहित शेट्टी के घर की रैकी।
बाह के पांच युवक पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिजौली गांव के ही दीपक, सनी,सोनू और रितिक को मुंबई एसटीएफ और क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है। दीपक ने ही फायरिंग की थी। जबकि सनी और सोनू वारदात देने के लिए घटनास्थल की कई दफा रैकी करने गये थे। हरियाणा में रह रहे रितिक ने इन्हें अपने पास ठहराया था। ये सभी गुर्गे हरियाणा के झज्जर से पकड़े गए थे। जबकि विष्णु कुशवाह को बाह से पकड़ा गया था।




साइन इन