Double Murder in Meerut on Eid Two Brothers gram pradhan Hacked to Death with Swords Bloody Clash Lasted for an Hour यूपी में ईद पर डबल मर्डर: प्रधान के दो भाइयों की तलवार से काटकर हत्या, एक घंटे तक चला खूनी संघर्ष, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में ईद पर डबल मर्डर: प्रधान के दो भाइयों की तलवार से काटकर हत्या, एक घंटे तक चला खूनी संघर्ष

यूपी के मेरठ में ईद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक घंटे तक चले इस विवाद में प्रधान के दो भाइयों की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया।

Sat, 21 March 2026 11:34 PMDinesh Rathour मेरठ
share
यूपी में ईद पर डबल मर्डर: प्रधान के दो भाइयों की तलवार से काटकर हत्या, एक घंटे तक चला खूनी संघर्ष

Meerut Double Murder: मेरठ में ईद पर सरधना के मेहरमती गणेशपुर ग्राम प्रधान के दो छोटे भाइयों की मामूली कहासुनी पर तलवार और छुरी से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष में करीब एक घंटे तक लाठी डंडे चले और धारदार हथियार चले, जिनमें आधा दर्जन लोग भी घायल हैं। वारदात के बाद गांव में तनाव के चलते पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सरधना के मेहरमती गणेशपुर गांव में सईद वर्तमान प्रधान है। ईद पर शनिवार शाम करीब 6.30 बजे सईद का भतीजा सलमान पुत्र वाजुद्दीन और तौहीद का गांव निवासी चुन्नू से विवाद हो गया। चुन्नू पक्ष ने मिलकर सलमान और तौहीद को पीट डाला। सूचना मिलने पर सईद के दो भाई 48 वर्षीय भूरा और 45 वर्षीय सहीमुद्दीन मौके पर पहुंच गए। सलमान और तौहीद को उठाकर अस्पताल ले जाने के दौरान चुन्नू पक्ष ने दोबारा हमला कर दिया और धारदार हथियार (छुरी और तलवार) से भूरा और सहीमुद्दीन को गोद डाला। सईद पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और मौके पर बवाल हो गया। दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोबाइल ऑयल एजेंसी पर काम करने वाले युवक की हत्या, खेत में मिला शव

गांव में भारी फोर्स तैनात

एक घंटे दोनों पक्ष में संघर्ष होता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। हमले में भूरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहीमुद्दीन की जिला अस्पताल लाने के समय मौत हो गई। प्रधान पक्ष से एहसान पुत्र मूसा, अजहरुद्दीन, औहीद, आमिर और मंसूर घायल हो गए। दूसरे पक्ष से साजिद, साकिब घायल हैं। सूचना पर चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी देहात अभिजीत कुमार भी सरधना पहुंच गए। गांव में भारी फोर्स तैनात की गई है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी चुन्नू, साजिद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रधान सईद ने दर्जनभर आरोपियों को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरसा वाले बाबा को कोहरे के कारण ट्रक ने मारी थी टक्कर: मथुरा एसएसपी

एक हजार रुपये के विवाद ने छीन ली दो जिंदगियां

मेहरमती गणेशपुर गांव में महज एक हजार रुपये के विवाद ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और बीच-बचाव में पहुंचे भूरा और सैमुद्दीन की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतकों के बड़े भाई ग्राम प्रधान सईद ने बताया कि उनके भतीजे तौहीद का चुन्नू के पुत्र इरशाद से एक हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। तौहीद के इरशाद पर रुपये थे, इसी बात को लेकर शनिवार शाम दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पहले लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने डांस करना नहीं छोड़ा तो पति ने गला घोंट की हत्या, पुलिस को फोन कर बताया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।