Double decker bus collides with a container parked on Ganga Expressway 26 passengers injured गंगा एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा, खड़े कंटेनर से टकराई डबल डेकर बस, 26 यात्री घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गंगा एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा, खड़े कंटेनर से टकराई डबल डेकर बस, 26 यात्री घायल

बदायूं में लुधियाना से हरदोई जा रही डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 26 यात्री घायल हो गए। जबकी गंभीर रूप से घायल 18 यात्रियों को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tue, 5 May 2026 01:34 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, बदायूं
share
गंगा एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा, खड़े कंटेनर से टकराई डबल डेकर बस, 26 यात्री घायल

UP News: बदायूं में लुधियाना से हरदोई जा रही डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 26 यात्री घायल हो गए। जबकी गंभीर रूप से घायल 18 यात्रियों को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बाकी लोगों को बहजोई सीएचसी ले जाया गया।

हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर सुबह पांच बजे इस्लामनगर इलाके में टोल प्लाजा चंदोई के पास समय हुआ। पंजाब के लुधियाना से 26 मजदूरों को लेकर डबल डेकर बस हरदोई जा रही थी। सुबह पांच बजे बस जैसे ही इस्लामनगर के चंदोई गांव के समीप टोल प्लाजा के पहले पहुंची, तभी सड़क किनारे पहले से खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई। धमाके के साथ बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। टोल प्लाजा नजदीक होने के कारण यहां से यूपीडा की एंबुंलेंस, पीआरबी, पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकटतम संभल जिले के बहजोई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल कुल 26 सवारी थीं। जिसमें 10 महिलाएं 16 पुरुष सवार थे। जिसमें 18 को जिला अस्पताल संभल रेफर किया गया है। बाकी का इलाज बहजोई सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी की स्थिति सामान्य है। बस का चालक दानिश भी घायल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KMP एक्सप्रेसवे पर हादसा, बेकाबू होकर टकराई स्कॉर्पियो, 5 पुलिसकर्मियों की हादसा

टायर फटने से कार से भिड़ी डंपर

इससे पहले भी गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया था। शनिवार भोर में करीब साढ़े चार बजे डलमऊ में डंपर का अगला टायर फटने से अनियंत्रित डंपर आगे जा रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कर सवार मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं, डंपर हाईवे से नीचे जाकर पलट गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में एक और बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, मां-बेटी सहित 4 की मौत

अनियंत्रित निजी बस खड़े डंपर से टकराई, 36 यात्री घायल

उधर, लखीमपुर में पलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बसही संपूर्णा नगर से पलिया की ओर आ रही एक अनियंत्रित निजी बस सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। इस टक्कर में बस में सवार कुल 36 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 13 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आगरा एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से बस बनी आग का गोला, कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

हादसा पलिया-संपूर्णा नगर रोड पर पलिया कस्बे के बाहरी इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और सड़क से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारू कराया। डॉक्टरों के अनुसार, रेफर किए गए मरीजों में से कुछ के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।