आगरा एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से हादसा; बस बनी आग का गोला, कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
पुलिस के मुताबिक मन्नत ट्रेवल्स कंपनी की बस कुल 23 सवारियां थी।बस लखनऊ से गुरुग्राम जा रही थी जैसे ही सोमवार सुबह तड़के करीब 4 बजे के करीब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने से आग लग गई। जिसके बाद यात्रियों ने कूदकर जान बचाई।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह तड़के लखनऊ से गुरुग्राम जा रही बस का टायर फटने से बस में लगी भीषण आग सवारियो ने कूद कर बचाई जान बचाई। वहीं इस हादसे बस जलकर खाक। पुलिस के मुताबिक मन्नत ट्रेवल्स कंपनी की बस चालक हरेंद्र वीर सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी गांव नगला इमली तहसील खेरागढ़ चल रहा था बस में कुल 23 सवारियां थी।बस लखनऊ से गुरुग्राम जा रही थी जैसे ही बस सोमवार सुबह तड़के 4:00 बजे के करीब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 15.600 पर पहुंची तो बस के टायर में आग लग गई।
तभी जानकारी होने पर बस चालक ने बस को पीली पट्टी किनारे खड़ी कर दिया तथा सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और कुछ सवारियों सामान भी निकाल लिया। तभी बस में आग लग गई। जानकारी पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बोतलों से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक बस में भीषण आग लग चुकी थी। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक बस पूरी जल गई। जिससे कुछ सवारी का सामान भी बस के अंदर ही जल गया।
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि बस का टायर फटने से बस में आग लग गई थी सवारियों को चालक ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। कुछ सवारियों का सामान बस में जल गया है। सभी सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।




साइन इन