5 policemen killed as Scorpio loses control and collides with another vehicle on KMP Expressway KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बेकाबू होकर दूसरी गाड़ी से टकराई स्कॉर्पियो, 5 पुलिसकर्मियों की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बेकाबू होकर दूसरी गाड़ी से टकराई स्कॉर्पियो, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

जालौन में तैनात पांच पुलिसकर्मियों की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ।

Tue, 5 May 2026 01:15 PMPawan Kumar Sharma सरसमल, नूंह
share
KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बेकाबू होकर दूसरी गाड़ी से टकराई स्कॉर्पियो, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

UP News: हरियाणा के नूंह में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह धुलावट टोल के पास स्कॉर्पियो कार की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पलवल की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सामने चल रही गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के जरिए शवों को अस्पताल भिजवाया गया।

इस मामले तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात थे और जालौन जिले से संबंधित हैं। मामले की जानकारी जालौन के पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की कार, आठ लोगों की मौत

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कबीरधाम में दर्दनाक हादसा! पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार; 4 की मौत

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिस कर्मियों की गाड़ी किस वाहन से टकराई थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। मृतकों में से एक सब इंस्पेक्टर मोहित यादव की पहचान हो सकी है। यह पहचान उनकी नेम प्लेट के आधार पर हुई है। बाकी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह पलवल की ओर से मानेसर की ओर जा रहे थे। हालांकि, यह पुख्ता नहीं है कि वह यहां पर किस लिए आए थे। पुलिस ने शवों को निकाल कर नूंह के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, डबल डेकर बस-ट्रक की टक्कर

उधर, गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं जिले की सीमा में स्थित गांव सिटोली टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से उन्नाव जा रही एक डबल डेकर बस टोल प्लाजा पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 16 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के 4 दिन बाद हादसा, दो कारें क्षतिग्रस्त, तीन घायल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।