disabled brother Deputy Commissioner was stabbed death by assailants who entered his home and killed him in hardoi यूपी में डिप्टी कमिश्नर के दिव्यांग भाई की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर हमलावरों ने उतारा मौत के घाट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में डिप्टी कमिश्नर के दिव्यांग भाई की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

मथुरा में तैनात डिप्टी कमिश्नर रामेंद्र के दिव्यांग छोटे भाई की हरदोई में शनिवार सुबह घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया।  

Sat, 14 Feb 2026 10:19 PMDinesh Rathour पाली (हरदोई)
share
यूपी में डिप्टी कमिश्नर के दिव्यांग भाई की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

यूपी के मथुरा में तैनात डिप्टी कमिश्नर रामेंद्र के दिव्यांग छोटे भाई की हरदोई में शनिवार सुबह घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या की वजह गैस एजेंसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश मानी जा रही है।

मुड़रामऊ निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार पैर से दिव्यांग थे। वह गांव में अपनी मां गोमती के साथ रहते थे। विजय के बड़े भाई रामेंद्र मथुरा में डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज के पद पर तैनात हैं। गोमती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चार-पांच दिनों से विजय का व्यवहार सही नहीं था। शनिवार सुबह वह अपने भतीजे हीरालाल को बुलाने गई थी। इसी बीच गांव के ही महावीर और समरपाल घर में घुस आए और विजय पर चाकू से हमला बोल दिया। उनके पेट पर कई वार किए गए। उसे आता देख हमलाकर भाग निकले। घायल विजय को पीएचसी पाली ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोतवाली में शराब नष्ट करते समय बड़ा, आग लगने से दो पुलिसकर्मियों समेत चार घायल

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

सुबह करीब 9:50 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ शाहाबाद आलोक नारायण राज और थानेदार मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। समरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में गैस एजेंसी का विवाद सामने आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले अखिलेश बढ़ाने लगे कुनबा; नसीमुद्दीन, अनीस अहमद सपा में जा रहे हैं!
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी होकर कैसे मुख्यमंत्री रह सकते हैं? अविमुक्तेश्वरानंद का CM पर पलटवार

चाकू मारकर पिता की हत्या

वहीं इसी तरह बलिया में भी हत्या का मामला सामने आया है। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने चाकू मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर उसने दो भाईयों को घायल कर दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पुत्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी 48 वर्षीय लालजी यादव की पत्नी और बहू पुष्पा के बीच विवाद हो रहा था। इसको लेकर सूरत में नौकरी करने वाले बड़े बेटे मुकेश को फोन कर बुलाया था। रात करीब 10 बजे घर में विवाद को लेकर परिजनों में बातचीत हो रही थी। इसी बीच अचानक मुकेश ने पिता लालजी के पेट में चाकू घोंप दिया। पिता को बचाने का प्रयास कर रहे दो छोटे भाईयों 20 वर्षीय राकेश व 19 वर्षीय गोविंद को भी चाकू मारकर घायल हो गया। गांव के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया जहां के डाक्टरों ने जांच के बाद लालजी को मृत घोषित कर दिया। दोकटी पुलिस शव को कब्जा में लेने के साथ मृतक की पत्नी चिंता देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी बेटा-बहू को हिरासत में ले लिया है। एएसपी कृपा शंकर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।