Major accident while destroying liquor Shamli four people including two policemen injured fire at Kotwali कोतवाली में शराब नष्ट करते समय बड़ा हादसा, आग लगने से दो पुलिसकर्मियों समेत चार घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कोतवाली में शराब नष्ट करते समय बड़ा हादसा, आग लगने से दो पुलिसकर्मियों समेत चार घायल

शामली में शराब नष्ट करते समय बड़ा हादसा हो गया। विभिन्न मामलों में पकड़ी गई अवैध शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट के दौरान आग लग गई। जिससे दो पुलिस कर्मियों सहित चार लोग आग से झुलस गए।

Sat, 14 Feb 2026 04:30 PMDinesh Rathour शामली
share
कोतवाली में शराब नष्ट करते समय बड़ा हादसा, आग लगने से दो पुलिसकर्मियों समेत चार घायल

यूपी के शामली में शराब नष्ट करते समय बड़ा हादसा हो गया। विभिन्न मामलों में पकड़ी गई अवैध शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट के दौरान आग लग गई। जिससे दो पुलिस कर्मियों सहित चार लोग आग से झुलस गए। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में विभिन्न मामलों में पकड़ी गई अवैध शराब को पुलिस द्वारा कोतवाली में खाली मैदान में गड्ढा खोदकर विनष्टिकरण किया जा रहा था। जिसमें विनष्टिकरण के दौरान अचानक आग लग गई। जिसमें मौके पर मौजूद कोतवाली के हैड मोहर्रिर जोनी,ललित व चौकीदार नवाब पुत्र मुंशी निवासी तिसंग, सुनील पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गांव लक्ष्मणपुर जेसीबी चालक झुलस गए। जिनको आनन-फानन में पुलिस उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर चारों का उपचार किया जा रहा है। घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।वहीं मामले में हुई लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीनों पर कब्जा करने वाले विकास नहीं करते, डिप्टी सीएम केशव का सपा पर हमला

लखनऊ में टायर फटने से डंपर में लगी भीषण आग

कानपुर रोड स्थित बंथरा में मौरंग लदा डंपर टायर फटने के बाद एलिवेटेड रोड के पिलर नंबर 122 से टकरा गया। इससे डंपर का फ्यूल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। चपेट में आने से चालक झुलस गया। पुलिस और दमकल ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। घटना में डंपर पूरी तरह जल गया। पुलिस ने बताया कि उन्नाव के सोहरामऊ गांव निवासी महेश मौरंग लेकर कानपुर से लखनऊ की तरफ आ रहे थे। साथ में उन्नाव के मिर्जापुर निवासी परिचालक अनूप भी था। बंथरा पहुंचने पर हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस टीम ने चालक और परिचालक को निकाला। चालक को इलाज के लिए सरोजनी नगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। परिचालक मामूली चोटिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 से 28 फरवरी तक सजेगा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव, 8 जिलों में गूंजेगा भाईचारा

उरई में डंपर में घुसी कार में लगी आग, सीए जिंदा जला

उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक सीए जिंदा जल गया। मोहल्ला राजेंद्र नगर करमेर रोड के रौरा हाउस निवासी 55 वर्षीय राजेश कुशवाहा चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। इनका ऑफिस उरई पुलिस क्लब के सामने स्थित है जबकि उनकी पत्नी स्वाति सिंह झांसी के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। राजेश और उनकी पत्नी झांसी में ही रहते थे। काम के सिलसिले से रोजाना राजेश का उरई आना जाना होता था।

शुक्रवार रात तकरीबन 1:00 बजे राजेश ऑफिस का काम निपटाकर अपनी लग्जरी कार से झांसी जा रहे थे। इस दौरान जब वह झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे पर मौखरी होटल के पास स्थित ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रहे थे तभी वह आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसे। इससे कार में देखते ही देखते आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार का दरवाजा नहीं खुल सका। आग तेजी से फैलने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में पूरी कार जल गई। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने कार के अंदर से सीए राजेश कुशवाहा का जला हुआ शव का ढांचा बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया मोबाइल नहीं मिला तो मां ने लगा ली फांसी, फंदे के नीचे रोता रहा मासूम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।