Power Crisis in Bhagalpur Delay in 5 MVA Transformer Installation Affects 35 Villages 15 महीने से उपकेंद्र में स्थापित नहीं हुआ पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर, Deoria Hindi News - Hindustan
More

15 महीने से उपकेंद्र में स्थापित नहीं हुआ पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर

Deoria News - भागलपुर विकासखंड के तेलिया कला स्थित विद्युत उपकेंद्र में 15 महीने पहले लाया गया 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर अब तक नहीं लगाया गया है। इससे लगभग 35 गांवों की जनता को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है और यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने का मन बना चुके हैं।

Wed, 15 April 2026 10:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
15 महीने से उपकेंद्र में स्थापित नहीं हुआ पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर

भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर विकासखंड के तेलिया कला स्थित विद्युत उपकेंद्र में क्षमता वृद्धि के लिए 15 महीने पूर्व उपकेंद्र में स्थापित करने के लिए लाया गया पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगने से इसका खामियाजा लगभग 35 गांवों की आबादी को झेलना पड़ रहा है। उधर शीघ्र ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश कभी भी फूट सकता है। विद्युत केंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर जनवरी 2025 में उप केंद्र पर स्थापित ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा उपकेंद्र पर लाया गया। वहीं लगभग 15 महीने बाद भी क्षमता वृद्धि के लिए लाया गया ट्रांसफार्मर उपकेंद्र में स्थापित नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिन में फसल सुरक्षा और सुबह-शाम फॉल्ट से बिजली गुल

ग्रामीणों का कहना कि विभाग के अड़ियल रवैए का खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर के ओवर लोड होने के चलते रात को लगभग 35 गांवों में शिफ्टवार विद्युत आपूर्ति हो रही है जिससे लगभग तीन से चार घंटे ही बममुश्किल बिजली मिल पा रही है। दिन में तो किसी तरह लोग झेल ले रहे हैं लेकिन रात में बिजली नहीं होने से परेशान हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर थक हार कर ग्रामीण बिजली विभाग के अडियल रवैये से परेशान होकर आन्दोलन का मन बना चुके हैं। सोमवार की रात भीषण गर्मी में बार-बार ट्रिपिंग व बिजली की आवाजाही के चलते ग्रामीण परेशान होकर सोमवार की सुबह उप केंद्र पहुंच आंदोलन करने पर उतारू हो गए थे। काफी समझाने के बाद किसी तरह उनका गुस्सा शांत हुआ।-----------उपकेंद्र में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है। निर्देश मिलते ही शीघ्र ही ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा। ट्रांसफार्मर के ओवर लोड होने से शिफ्टवॉर विद्युत आपूर्ति की जा रही है।पंकज गुप्ता, अवर अभियंता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाने की मांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खराब बिजली व्यवस्था से हर कोई परेशान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।