Power Outage Crisis in Uska Bazaar Amidst Summer Heat खराब बिजली व्यवस्था से हर कोई परेशान, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
More

खराब बिजली व्यवस्था से हर कोई परेशान

Siddhart-nagar News - उस्का बाजार में गर्मी के मौसम में बिजली की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। उपभोक्ता अनियमित बिजली कटौती से परेशान हैं। दीप नारायण, पवन कुमार और गौतम मिश्र जैसे लोगों ने बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है। गर्मी और उमस के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है।

Wed, 15 April 2026 02:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share
खराब बिजली व्यवस्था से हर कोई परेशान

उस्का बाजार। गर्मी के मौसम में उस्का बाजार कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बिजली की बदहाल व्यवस्था से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि हाल के कुछ दिनों से विद्युत उपकेंद्र उस्का बाजार की बिजली व्यवस्था खराब हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी व उमस से वैसे ही हाल बेहाल है, ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कस्बा के दीप नारायण, पवन कुमार, गौतम मिश्र आदि का कहना है कि अनियमित बिजली कटौती से सभी परेशान है। उन्होंने बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरवाडीह में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति, परेशानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।